पति सहित चार पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा।
दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली विवाहिता।
पिता ने अपने पुत्री की दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी कंधरापुर थाना क्षेत्र के हिच्छनपट्टी गांव में विवाहिता दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर दी जान पिता ने दर्ज कराया पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार कुसुम यादव पुत्री लालचंद यादव 21 वर्ष निवासी अरैया थाना निजामाबाद क्षेत्र का तीन वर्ष पूर्व रुपेश यादव से हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ था। जिसका पति रुपेश गाड़ी चालक है। पति पत्नी में आपस में अनबन थी।जिसको लेकर उसकी पत्नी कुसुम यादव ने मंगलवार की रात्रि में सोने के कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी वही उसके परिजनों ने दाह संस्कार के लिए लेकर निकल गए किंतु कंधरापुर पुलिस को सूचना मिल गई जिसके उपरांत पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया सूचना पर अपर सगडी अपर तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने कंधरापुर थाने पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति रुपेश सहित सास ससुर व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment