Saturday, December 18, 2021

मछली मारने गए दो बच्चों को किया अपहरण 24 घंटे के अंदर पुलिस ने छुड़ाया।

मछली मारने गए दो बच्चों को किया अपहरण 24 घंटे के अंदर पुलिस ने छुड़ाया।

पैसे लेनदेन के विवाद में दो बच्चों को किया अपहरण।

जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा क्षेत्राधिकारी सगड़ी कर रहे जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी दो नाबालिक बच्चों को पैसे के लेनदेन के विवाद में मछली मारते समय किया अपहरण सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे के अंदर बच्चों को छुड़ाया।
जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार निवासी जोगियाबीर के पुत्र शैलेश व उसका मित्र इंद्रकेश निवासी डिघिया थाना मुबारकपुर दोनों नाबालिक बच्चे लाटघाट के समीप ताल के किनारे बृहस्पतिवार कि सुबह 11:00 बजे मछली मारने के लिए बाइक से गए हुए थे। जहां पर पूर्व से पैसे के लेनदेन के विवाद के कारण दो युवकों ने रिश्तेदार के पुत्र को अपहरण कर बंधक बना लिया ।जिसकी सूचना पर जीयनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव व रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पान्डेय के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार की देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हसनपुर  गांव के समीप कमलेश सिंह के मुर्गा फार्म में दोनों बच्चों को बंधक बना के रखा गया था। अभियान चलाकर देर रात्रि में छुड़ाया। वही अखिलेश कुमार ने रमेश सिंह व उपेंद्र पर दोनों बच्चों को बंधक बनाने का आरोप लगाया। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने दोनों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही है। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी को उक्त मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि पैसे लेनदेन के विवाद में बहनोई के पुत्र को बंधक बनाकर पैसे की मांग कर रहा था। जीयनपुर व रौनापार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 24 घंटे के अंदर बंधक बनाए गए दोनों नाबालिग बच्चों को छुड़ा लिया।

No comments:

Post a Comment