फर्जी एसडीएम बनकर दुबारा जीयनपुर में ठगी करने आये व्यक्ति को पुलिस ने स्कार्पियो व चेक किया बरामद ठग हुए फरार।
फर्जी एसडीएम ने मिठाई दुकानदार को लगाया था 14 हजार का चूना।
खरीदा चौदह हजार की मिठाई फर्जी चेक से किया था भुगतान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दुबारा फर्जी एसडीएम बनकर ठगी करने की नियत से आया युवक हुआ फरार जीयनपुर पुलिस ने मुबारकपुर तिराहे से घेराबंदी कर काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की। जिसमें से 6 चेक बरामद किया गया। वही चार चेक बैंक ऑफ बड़ौदा व दो चेक यूनियन बैंक के मिले गाड़ी में बैठे हुए तीन अज्ञात व्यक्ति अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है। विदित हो जीयनपुर बाजार स्थित श्याम स्वीट हाउस पर धनतेरस के दिन मंगलवार को सायंकाल खुद को एसडीएम बताकर एक ठग ने मिठाई विक्रेता को 14 हजार की चपत लगा दी। 14000 की मिठाई लेकर उसने दुकानदार को भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर शाखा का फर्जी चेक थमा दिया। दुकानदार श्यामराज प्रजापति का भतीजा बुधवार को बैंक पर चेक भजाने के लिए गया तो बैंक कर्मियों ने बताया की यह चेक फर्जी है। यह जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। जीयनपुर पुलिस को तहरीर दी गई थी दूसरी बार जीयनपुर कस्बे में रविवार की देर शाम को काले रंग की स्कार्पियो आने की मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने घेराबंदी की काला रंग की स्कार्पियो बरामद कर ली किंतु बैठे हुए उसमें व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही फर्जी एसडीएम बनकर ठगी करने वाले व्यक्ति को किया जाएगा गिरफ्तार।
No comments:
Post a Comment