एस एम एस मशीन ना लगाने पर हार्वेस्टर हुई सीज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के संरगहा सागर गांव में धान की कटाई करते समय नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने एस एम एस मशीन ना लगाने पर हार्वेस्टर को सीज कर रौनापार थाने को किया सुपुर्द।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 11:00 बजे सूचना पर कृषि अधिकारी मनोज कुशवाहा व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने पहुंचकर हार्वेस्टर मालिक लाल मुनी निवासी अजूआ की कंबाइन मशीन संरगहा सागर गांव में धान की कटाई करते समय एस एम एस मशीन व जीपीएस सिस्टम ना लगाए जाने पर खींचकर रौनापार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कंबाइन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है विदित हो शासन के दिशा निर्देश पर धान की कटाई करते समय जीपीएस व एसएमएस मशीन लगाना अनिवार्य किया गया है। किंतु जिसका पालन न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर कृषि विभाग के अधिकारी मनोज कुशवाहा व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कंबाइन मशीन सीज कर दी।
No comments:
Post a Comment