ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आजमगढ़ और ककरहटा के बीच हुआ।
दो दिवा - रात्रि के ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने किया प्रतिभाग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपार ग्राम सभा में शाम 6:00 बजे ऑल इंडिया डे-नाईट वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें हरियाणा, दिल्ली, मिर्जापुर, रेलवे गोरखपुर, आजमगढ़, ककरहटा व पुणे और चांदपार आदम हॉस्पिटल की टीमें सम्मिलित हुई।
दो दिवसीय दिवा रात्रि के ऑल इंडिया वाली बाल टूर्नामेंट में ककरहटा और आजमगढ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें आजमगढ ने टॉस जीतकर बॉलिंग सर्विस को चुना।
वहीं दो दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में टीम ए व पूल बी में चार- चार टीम सम्मिलित है। टूर्नामेंट में लीग मैच होगा। वहीं 8 टीमों में से विजयी चार टीमों के बीच सेमी फाइनल अंतिम दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजन में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम पुरस्कार के रुप में विजेता टीम को एक लाख व द्वितीय पुरस्कार के रुप में 50 हजार रुपये पुरस्कार रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ग्राम प्रधान हासिम खान के साथ मोहम्मद शाहिद अबू सहमा और बाबा पप्पू भाई महफूजुर पापा नियाज अहमद हाजी हशिब मौजूद रहे तो वही कमेंटेटर के रूप में मिनहाज अहमद,साह अफगान शाकिब नोमानी अफरोज बादल मौजूद रहे। ग्राम प्रधान हाशिम उर्फ भुट्टू ने बाल को उछाल कर शुभारंभ किया। सेकंड मैच में हरियाणा व गोरखपुर के बीच में खेला जाएगा। सैकड़ों की संख्या में ऑल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट देखने के लिए गांव व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment