Monday, November 1, 2021

नैनिजोर ग्राम सभा में उप जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल।

नैनिजोर ग्राम सभा में उप जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल।

3 मुकदमों का गांव में किया निस्तारण, रास्तों से हटवाया अतिक्रमण।

चौपाल में हुई गोद भराई तो श्रम विभाग में किया पंजीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आराजी देवारा नैनिजोर ग्राम सभा में सोमवार के दिन उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने चौथी चौपाल लगाई वही चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी ग्रामीणों को किया लाभान्वित।
जानकारी के अनुसार नैनिजोर ग्राम सभा में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनिजोर पर चौपाल लगाई गांव में सुबह 8:00 बजे पहुंचकर गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी वही भ्रमण के दौरान दो पुराने रास्ते पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया गया। गांव से संबंधित न्यायालय की तीन मुकदमों की चौपाल में निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा चार महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की तो दो कुपोषित बच्चों को मानक के अनुरूप देखभाल के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण, किसान सम्मान निधि,पेंशन योजना का कैंप लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया तो श्रम विभाग ने 15 श्रमिकों का पंजीकरण किया। उप जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प योजना से सुंदरीकरण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार को निर्देशित किया तो वही ग्राम प्रधान को गांव में ग्रामीणों की मांग पर दो रास्तों पर खड़ंजा लगाने के लिए निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सुबह 8:00 बजे से लेकर दिन में 1:00 बजे तक चौपाल में गांव का भ्रमण कर निरीक्षण किया तो वही चौपाल में शासन की योजनाओं की जानकारी दी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया। इस दौरान नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सहित तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment