Saturday, November 20, 2021

आजमगढ़ जनपद की बिटिया चुनी गई यूपी की रोल मॉडल।

आजमगढ़ जनपद की बिटिया चुनी गई यूपी की रोल मॉडल।

जिया राय बनी दिव्यांग की रोल मॉडल।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित।

तीन दिसंबर दिव्यांग दिवस पर जिया को करेंगे सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी जिया राय को विश्व रिकार्ड बनाने के पश्चात 3 दिसंबर 2021 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी की रोल मॉडल के रूप में चयन किया गया है। जिनकों लखनऊ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिया राय(14) को सबसे कम उम्र में यह प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाएगा। जिसकी सूचना उनके घर पर कटाई अलीमुद्दीनपुर पर आजमगढ़ समाज कल्याण के अधिकारी डीडी भारती ने पहुंच कर दीया राय के रोल मॉडल की सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके घर व गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 26 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर जिया राय को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। विदित हो जिया राय ने पहला विश्व रिकॉर्ड 14 फरवरी 2020 में एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किलोमीटर की तैराकी 3 घंटा 27 मिनट में पूरी कर बनाया तो दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरी कर बनाया वही तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी कर बनाया।
 जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी 2021में चैंपियनशिप में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक ,100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में सोना जीता तो 5 किलोमीटर ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अभी भी जिया के नाम है वही 1 किमी तैराकी 6 मिनट 40 सेकंड में बना जो अभी भी जिया के नाम से दर्ज है। जिया के पापा मदन राय ने बताया कि इस वर्ष उम्र कम होने के कारण जिया का ओलंपिक में चयन नहीं हो पाया अगली बार देश के लिए ओलंपिक खेलते हुए सोना जीतने का सपना जिया का है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सबसे कम उम्र में जिया राय को दिव्यांग की रोल मॉडल बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
जिया राय को क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी  जिनमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधान पवन यादव, सुबोध राय, वीरेंद्र यादव, उनके बाबा सुभाष राय, चाचा विपिन राय व दादी राधिका राय सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment