दो बीएलओ व एक पदाभित अधिकारी पर दर्ज हुआ मुकदमा।
निर्वाचन कार्य में शिथिलता पर दो बीएलओ व एक पदाभित अधिकारी पर दर्ज हुआ मुकदमा।
विशेष पुनरीक्षण अभियान में विद्यालय बंद होने पर दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की शिथिलता पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान में तैनात 2 बीएलओ व एक पदाभित अधिकारी के ऊपर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया ।
जानकारी के अनुसार शनिवार 13 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान में सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर प्राथमिक विद्यालय पर ताला लगा हुआ था और प्राथमिक विद्यालय के बाहर बैठकर बीएलओ ने कार्य किया सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह के निरीक्षण में विद्यालय पर ताला लटका हुआ पाए जाने पर बूथ संख्या 177-178 पर पदाभीत अधिकारी के कार्य शिथिलता पर उसकी प्रधानाध्यापक बिंदु प्रभादेवी व सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 90 बैजाबारी गांव में अंजना पांडेय व गोपालपुर विधानसभा के बूथ संख्या 346 गोसाईपट्टी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी अपने अपने मतदान केंद्र से अनुपस्थित मिली जिसके उपरांत जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेश पर कार्य शिथिलता पाए जाने पर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने तीनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश दिया।
No comments:
Post a Comment