कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर कार्यक्रम सगड़ी में सम्पन्न।
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित।
कांग्रेस के पांच सदस्यीय दल ने तैयार किए योद्धा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद महाविद्यालय में कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम का तृतीय चरण विधानसभा सगड़ी में संपन्न हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पांच सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया एवं आजादी की लड़ाई से प्रेरित कर योद्धा तैयार किया।
जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी एवं ग्राम अध्यक्ष का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ प्रदेश कांग्रेस के ट्रेनर टीम कोऑर्डिनेटर पंकज मिश्रा,मेराज अली खान,गिरीसंत यादव, गिरीश गर्ग ने गांधी, नेहरू ,बाबा साहब भीम राव अंबेडकर,एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब से प्रेणना लेते हुये देश की आजादी की लड़ाई लड़ी व अब 2022 की विधानसभा लड़ाई के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्राम अध्यक्ष सहित कांग्रेस ज़न मौजूद रहे. इस कार्यक्रम की शरूआत करते हुये प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि होने वाले 2022 के चुनाव में हम आज़मगढ़ के अधिक से अधिक विधानसभा जीत कर इतिहास बनाने जा रहे है। साथ ही कहा कि आज़मगढ़ जनपद वासी बदलाव की इस दौर में जाति धर्म सम्प्रदाय की बात ना कर देश की तरक्की की तरफ लौटे ये मौका है फिर से आज़मगढ़ की खोई विरासत को फिर से लौटाया जाये।
कांग्रेस वचन हम निभाएंगे वादे के साथ 22 के चुनाव में प्रियंका गांधी व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के अगुवाई में उत्तर प्रदेश की जनता के खातिर लड़ाई लड़ रहे है प्रशिक्षण शिविर में दीप प्रज्वलित कर विधानसभा प्रभारी अजीत राय ने कहा होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल करने में विशेष रूप से जिला महासचिव प्रभारी विधानसभा सगड़ी अजित राय, कांग्रेस नेत्री राना खातून, मुकेश राय पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जैसवार, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम शुक्ला, दिग्विजय गांधी, मोहम्द शाहिद खान, रामअवध यादव, रामाश्रय राय, सुदर्शन यादव सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment