ट्रक से कुचलकर व्यापारी की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने गल्ला व्यापारी की रात्रि 9:00 बजे ट्रक से कुचल कर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामविजय गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता उम्र 38 साल निवासी इसरापार रामगढ रात को पैदल आ रहा था कि दोहरीघाट से आजमगढ़ की तरफ आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भाई संजय गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक गल्ला व्यापारी था जो किसानों से अनाज खरीद कर उसे बेचकर जीविकोपार्जन चलाने का कार्य करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था उसकी पत्नी अंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पास एक पुत्र और एक पुत्री हैं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment