Monday, October 18, 2021

दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त शातिर अपराधी जिला बदर।

दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त शातिर अपराधी जिला बदर। 

पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर एडीएम प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी
दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त शातिर बदमाश अजय यादव पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित कर दिया। इसकी सूचना रौनापार थाने को और संबंधित व्यक्ति को करा दी गई है। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा का रहने वाला अजय यादव पुत्र सहदेव यादव काफी सरकस और अपराधिक प्रवृत्ति का है। रौनापार थाने में इसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की संस्तुति पर इसे गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया था। 13/10/2021 अक्टूबर को अपर जिलाधिकारी ने इसे जिला बदर घोषित कर दिया और रौनापार थाना अध्यक्ष को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पान्डेय ने बताया कि अजय यादव को जिला बदर घोषित किया गया है। नोटिस के द्वारा उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment