Wednesday, October 13, 2021

तहसीलदार व अधिवक्ता के बीच हुई परिचय बैठक।

तहसीलदार व अधिवक्ता के बीच हुई परिचय बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी के नवागत तहसीलदार अभिषेक सिंह व अधिवक्ता संघ ने परिचय बैठक कर एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया वही वाद निस्तारण हेतु सामंजस्य बनाकर न्यायालय प्रक्रिया पूरी करने पर बल दिया गया।
सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने सगड़ी तहसील सभागार में 2:00 बजे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में परिचय बैठक कर परिचय प्राप्त किया वही अधिवक्ताओं ने अपनी अपनी प्रमुख तहसील परिसर व विधिक प्रक्रिया पूरी करने में हो रही समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान सगड़ी तहसीलदार ने सभी समस्याओं के वैधानिक निस्तारण पर बल दिया। वही अधिवक्ता संघ ने भी न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया इस दौरान मनकेश्वर मिश्रा विजय कुमार राय अखिलेश राय संतोष कुमार सोनू राय भीम यादव सूर्यभान सरोज आशीष मिश्रा सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment