Wednesday, October 13, 2021

9 दिनों के नवरात्र में लंगर का आयोजन समाजसेवी राना राय उर्फ सोनू राय के द्वारा कराया गया।

9 दिनों के नवरात्र में लंगर का आयोजन समाजसेवी राना राय उर्फ सोनू राय के द्वारा कराया गया।

मां कालिका मंदिर पर अष्टमी के दिन हुआ हवन का आयोजन।

चन्नाराम कालिका मंदिर पर नवरात्र भर प्रसाद का हुआ वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मां चन्नाराम कालिका मंदिर पर नवरात्र भर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। वही पहले दिन से ही स्थानीय व दूरदराज से दर्शन पूजन के लिए लंबी लंबी कतारें लगी रही। अष्टमी के दिन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन का आयोजन किया गया। आयोजक रणविजय सिंह व मंदिर के पुजारी नेपाली बाबा ने विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के बीच मां कालिका का हवन संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे नवरात्र भर राना राय उर्फ सोनू राय समाज सेवी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। चन्नाराम कालिका मंदिर पर आ रहे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र सहित दूरदराज से आए हुए भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था। वही समाजसेवी राना राय उर्फ सोनू राय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर नवरात्र पर माता रानी के आशीर्वाद से दूरदराज से आए भक्तों के लिए भोजन और प्रसाद का व्यवस्था किया जाता है और हर साल इसी तरह से माता रानी की आशीर्वाद से होता रहेगा।

No comments:

Post a Comment