चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ 2 को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान जीयनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के एसआई रामगोपाल त्यागी पुलिस बल के साथ हरसिंहपुर तिराहे पर बुधवार की शाम 6:30 बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक बाइक पर 2 लोग सवार आ रहे थे। रोकने का इशारा करने पर भागने लगे जिसके पश्चात जीयनपुर पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली। वही उनके पास से चोरी की 4 मोबाइल, रिंच, पेचकस,व एक पासबुक मिली जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर संजय राम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सहेरुवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर व अरमान पुत्र रामाश्रय निवासी शेखपुर थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment