हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा।
निजी चिकित्सालय में चल रहा है इलाज, हालत गंभीर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मेघई गांव निवासी अभिनंदन पुत्र भीम सिंह उम्र 22 साल को बुधवार की सुबह 8:30 बजे के करीब हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे अभिनंदन को परिजनों ने आनन-फानन में जिले के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जीयनपुर कोतवाली के मेघई गांव के बाहर से 11,000 वोल्ट का तार गया हुआ है। रात में तार टूट कर पेड़ पर लटक गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उप केंद्र जीयनपुर को दी और तार को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने पर ब्रेक डाउन कर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए कर्मचारियों के सामने ही अभिनंदन सिंह तार को एक तरफ रख रहा था। उसी समय तार में विद्युत प्रवाहित होने लगी और वह बिजली के चपेट मे आकर बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल अभिनंदन को परिजन और ग्रामीणों ने इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया तो वहीं विद्युत कर्मियों की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment