सीताराम मौर्य को बनाया गया कोटेदार संघ का जिला अध्यक्ष संघ के लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत।
कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत।
माल्यार्पण कर कोटेदार संघ जिला अध्यक्ष का किया स्वागत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनने पर जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य का अजमतगढ़ कोटेदार संघ ने भव्य स्वागत किया। संयोजक दिनेश सिंह व त्रिभुवन यादव के नेतृत्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव के पद से त्यागपत्र देने के उपरांत रिक्त पद पर सर्वसम्मति से जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष सीताराम मोर्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिसके उपरांत आज शुक्रवार को जीयनपुर बाजार में अजमतगढ़ कोटेदार संघ के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वही जिला अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया वहीं कोटेदार संघ के हित के लिए संघर्ष करने का वादा किया स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रामानंद यादव, सुरेंद्र, प्रमोद, अभिमन्यु, खतरू , प्रेमचंद, सुभाष रावत, रामधारी, विजय,विश्वनाथ यादव, इत्यादि दर्जनों कोटेदार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment