Thursday, September 16, 2021

न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज।

न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज। 

कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज बनाकर कराया बैनामा। 

बिलरियागंज के जैराजपुर गांव का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस न्यायालय के आदेश पर बिलरियागंज थाने के जैराजपुर ग्राम निवासी पांच लोगों द्वारा कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा कराने के खिलाफ गुरुवार को जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच करने में जुटी है। 
बिलरियागंज थाने के रामहित पुत्र बीरबल निवासी जैराजपुर ने न्यायालय में वाद पंजीकृत कर कर कहा कि मेरे गांव के ही संतोष, सतीश,सुनील पुत्रगण कैलाश व उसके दो अन्य रिश्तेदार जुलाई 2014 मे फर्जी कूट रचित दस्तावेज बनाकर मेरी जमीन का बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर मैंने थाने और तहसील पर शिकायत किया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। विवश होकर मैंने न्यायालय मे वाद दाखिल किया। न्यायालय ने सभी पहलुओं पर सुनवाई के बाद पुलिस को विभिन्न धाराओं में वाद दाखिल करने का निर्देश जारी किया। न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने संतोष,सतीश, सुनील पुत्रगण कैलाश व दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 419/ 420/ 467/ 466/ 471/ 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment