ग्राम पंचायत अधिकारी को एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफ्तार।
पूर्व प्रधान पति एव प्रयास संगठन के प्रयास से 10,000 रूपये के साथ किया गिरफ्तार।
जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव के पूर्व प्रधान पति अवधेश कुमार की शिकायत पर गोरखपुर की एंटीकरप्शन टीम प्रभारी रामधनी मिश्रा के नेतृत्व में रजादेपुर मोड़ के पास से ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीराम पुत्र मल्लू राम निवासी मधुबन थाना मधुबन जनपद मऊ को 10,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कैथौली गांव के पूर्व प्रधान अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय पर सामुदायिक शौचालय एवं विकलांग शौचालय व टाइलसी करण का कार्य प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर कैथौली पर कराया गया था। जो लगभग कुल सात लाख रुपये 700000 की लागत से हुआ था। बाद में कुछ पैसे का भुगतान तो हो गया पर रुपये 2,20,000 लगभग बकाया रह गए थे। जिसके लिए बार-बार सेक्रेटरी से भुगतान के लिए कहा जा रहा था तो वह पैसा मांग रहा था। जिससे तंग आकर प्रयास संगठन से संपर्क किया गया और वहां से हम लोग लखनऊ एंट्री करप्शन की मुख्य शाखा में पहुंचे वहां से गोरखपुर एंटी करप्शन का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया गया आज सुबह 11:00 बजे लगभग गोरखपुर की एंटी करप्शन की टीम जीयनपुर थाना क्षेत्र के रजादेपुर मोड़ पर आ गई थी कि इसी दौरान श्रीराम सेक्रेटरी द्वारा रुपये 10,000 जो दो 2000 की 5 नोट थी को दिया गया जैसे ही उसने ₹10000 लिया एंटी करप्शन टीम द्वारा सेक्रेटरी को धर दबोचा और तुरंत अपने गाड़ी में बैठा कर जीयनपुर कोतवाली लाकर पूछताछ में जुट गई। अजमतगढ़ ब्लॉक को क्षेत्र में जैसे ही श्रीराम सेक्रेटरी को एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामधनी मिश्रा ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि सेक्रेटरी द्वारा घुस मांगा जा रहा है। जिसकी शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर सेक्रेटरी को रंगे हाथ ₹10000 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया एवं जब उसका नोटों पर जो केमिकल लगे थे उससे हाथ धुलवाया गया तो वह पूरी तरह लाल हो गई। इस संबंध में मेरे द्वारा तहरीर जीयनपुर कोतवाली को दी गई है देर रात तक मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा। टीम में अशोक कुमार सिंह शिव मनोहर यादव उदय प्रताप सिंह नरेंद्र कुमार सिंह जो सभी इंस्पेक्टर रैंक के लोग हैं एवं हेड कांस्टेबल चंद्रभान मिश्र हेड कांस्टेबल नीरज सिंह आदि रहे साथ ही साथ प्रयास संगठन से रणजीत सिंह राम केस यादव राजीव कुमार श्रीवास्तव अभिनव नारायण जनक यादव आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment