Wednesday, September 1, 2021

ग्रामीणों ने भू माफियाओं के विरुद्ध प्रदर्शन कर सगड़ी तहसील पर सौंपा ज्ञापन।

ग्रामीणों ने भू माफियाओं के विरुद्ध प्रदर्शन कर सगड़ी तहसील पर सौंपा ज्ञापन।

भू माफियाओं के द्वारा जमीन पर कब्जा करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मेंहनाजपुर के ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर बुधवार 12:00 बजे प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को सौंपा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि भू माफियाओं के द्वारा सगड़ी तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से हम गरीबों की 14 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को नामित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा और तत्कालीन तहसीलदार विजेन्द्र उपाध्याय व तत्कालीन कोतवाल हिमेन्द्र सिंह की मिली भगत से 2 जुलाई 2021 को बिना किसी आदेश के 14 एकड़ जमीन की नापी कर दी गई। हम लोगों की जमीन 1987 में बैनामा हुआ था और उसी समय खारिज दाखिल भी हो गया था। तभी से हम लोगो का इस पर कब्जा है और खेती करते आ रहे हैं। उपरोक्त तीनों अधिकारी अपने निजी हित के लिए भू माफियाओं को फायदा पहुंचा रहे हैं और हम गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। यहां तक की हम लोगों की जमीन का पेपर भी कोई नहीं देख रहा है। सभी लोग भू माफियाओं की तरफदारी कर रहे हैं। इस दौरान डॉ0 बी पी गुप्ता, सुभाष जायसवाल, दूधनाथ, रामअशीष, सोमल, कोमल, अनिल सिंह, विनोद, मुनीब गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,राधिका देवी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment