4 दिनों से अजमतगढ़- जीयनपुर नगर समेत गावों में पसरा अंधेरा।
जीयनपुर अमुआरी सब स्टेशन बंद।
कर्मचारियों अधिकारियों के फोन बंद ग्रामीण परेशान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत उप केंद्र एवं अमुआरी नरायनपुर पर 16 सितम्बर की रात्रि से भारी बरसात के कारण बिजली फाल्ट होने के कारण अब तक चार दिन बीतने के बाद भी बिजली नही मिलने से लगभग 1 हजार घरों में जहां अंधेरा पसरा हुआ है। वही भीषण गर्मी और उमस की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से जानकारी लेने के लिए जब उपभोक्ता अधिकारियों कर्मचारियों को फोन लगा रहे हैं तो फोन बंद आ रहा है। जिससे सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिस वजह से क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। वही 4 दिनों से बिजली नहीं मिलने के कारण सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जहां बंद पड़े हैं तो लोगों को घरों की टंकियां सुखी होने की वजह से शौचालय आने जाने के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से क्षेत्र के समस्त लघु और कुटीर उद्योग पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में देर शाम ही अंधेरा फैल जा रहा है।जिसका मुख्य कारण है कि लोग दुकानें बंद करके घर चले जा रहे हैं। ऊपर से बिजली के अभाव में पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। वही अमुआरी नारायणपुर के समस्त फिटर और जीयनपुर के तीन फीटर और आजमगढ़ से बिजली नहीं पहुंचने के कारण अभी तक लोगों के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां लोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को बिजली के अभाव में दिनचर्या पूरी तरह से खराब हो चुकी है तो रातों के पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। ऊपर से मच्छरों का प्रकोप क्षेत्र में काफी होने के कारण भी लोग काफी परेशान है। जबकि टाउन में यदि बिजली नहीं आती है तो तहसील और टाउन को चलाने के लिए जीयनपुर से जोड़ तो दिया जाता है। पर दो 4 घंटे के लिए भी विभागीय अधिकारी इन ग्रामीण अंचलों को यदि बेरमा सब स्टेशन से जोड़कर चला देते तो एक-दो दिन लोगों का काम चल जाता पर अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में कौशल पान्डेय,संजय मोदनवाल, अशोक पटेल, श्री कृष्ण चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी,सुनील रस्तोगी,जयराम चतुर्वेदी,पप्पू हलवाई, बबलू पटेल,राम शरीख यादव,प्रहलाभ यादव, राजेंद्र कुमार, मूलचंद यादव, सूरज, दिनेश, आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि यह लोग चाहते तो बेरमा विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर यदि दो 4 घंटे चला देते तो लोगों के घरों के इनवर्टर चार्ज हो जाते और घरों की टंकियों में पानी कम से कम पहुंच जाता पर अधिकारी कर्मचारी ऐसा करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि या तो विद्युत सप्लाई तुरंत बहाल की जाए अन्यथा बेरमा सब स्टेशन से जोड़कर कुछ देर के लिए इन सभी स्टेशनों को चलाया जाए जिससे लोगों को राहत दी जा सके।
No comments:
Post a Comment