फेसबुक पर किया पेपर और परीक्षा देते समय का फोटो वायरल।
छात्र नेता ने परीक्षा देते फोटो व पेपर फेसबुक पर किया वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के एक प्रसिद्ध महाविद्यालय में परीक्षा देते समय छात्र नेता ने पेपर और परीक्षा देने की फोटो खींचकर फेसबुक पर कर दिया था वायरल महाविद्यालय में विधिक कार्यवाही कर सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार 13 जुलाई दिन मंगलवार शाम की पाली में भूगोल विषय की अंतिम वर्ष की परीक्षा देते समय परीक्षार्थी व छात्र नेता वृंदा पति कुंवर ने मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया और परीक्षा देते समय 2:00 से 3:00 के बीच प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर और परीक्षा देते समय स्वयं की सेल्फी लेकर फेसबुक पर वायरल कर दिया था। जिसकी सूचना पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक पूर्वांचल विश्वविद्यालय से टेलिफोनिक वार्ता कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए यूएसएम बनाकर जीयनपुर पुलिस को सूचित कर दिया पहुंची पुलिस ने परीक्षार्थी व पूर्व में महामंत्री का चुनाव लड़ चुके छात्र नेता को गिरफ्तार कर लिया। वही 2 दिन पश्चात वृहस्पतिवार को जीयनपुर पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा में इस प्रकार का पहला अवसर आया जिसमें छात्र ने विद्यालय के अंदर मोबाइल लेकर प्रवेश कर फोटो खींचकर वायरल किया जिस पर विधिक कार्यवाही कालेज प्रशासन ने की। परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है किंतु कोविड-19 के कारण छात्रों की सघन जांच नहीं की जा रही है। जिसका लाभ लेकर छात्र नेता ने महाविद्यालय परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंच गया और सेल्फी व प्रश्न पत्र की फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया।
No comments:
Post a Comment