घाघरा नदी के जलस्तर न्यूनतम जलस्तर से नीचे पहुंची।
घाघरा नदी अपने मुख्यधारा के करीब गांगेपुर में ठोकर व कृषि योग्य भूमि की मंद गति से कर रही कटान।
बाढ़ खंड विभाग के ढीले रवैया विरुद्ध ग्रामीण आक्रोशित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपनी विनाशकारी रूप के लिए जानी जाती है घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ कमी दर्ज की जा रही है घाघरा नदी अपने न्यूनतम जलस्तर से भी नीचे पहुंच गई है डिघिया गेज पर 55 सेंटीमीटर नीचे बह रहे तो मुख्य मापक बदरहुआ गेज पर 118 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
वही घाघरा नदी अपनी मुख्यधारा के करीब गांगेपुर में ठोकर व कृषि योग्य भूमि की धीमी गति से कटान कर रही है। घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी के उपरांत भी बाढ़ खंड विभाग विगत कई दिनों से ठोकर के बचाव व आबादी रिंग बांध के बचाव के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं कर रहा वही विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी घाघरा नदी से नदारद दिखाई पड़ रहे हैं। महुला गड़वल बांध और आबादी रिंग बांध के बीच लगभग 300 घर निवास करते हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है उन्हें घाघरा नदी से आबादी रिंग बांध कटने का भय सता रहा है जिससे ग्रामीण चिंतित हैं और बाढ़ खंड विभाग द्वारा अब तक कोई बचाव के उपाय ना करने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गांगेपुर के ग्रामीण आबादी रिंग बांध कटने के भय से बाढ़ खंड विभाग के खिलाफ आक्रोशित है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बचाव के उपाय जल्द नहीं किए गए तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
घाघरा नदी जल स्तर -
डिघिया नाले पर -
शनिवार शाम चार बजे - 68.55 मीटर।
रविवार शाम 4 बजे - 68.35 मीटर।
डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर
खतरा बिंदु 70.40 मीटर।
अधिकतम- 72.10 मीटर।
बदरहुआ गेज पर जलस्तर -
शनिवार शाम चार बजे - 69.30 मीटर।
रविवार शाम 4 बजे -69.08 मीटर।
बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर।
अधिकतम- 72.98 मीटर।।
खतरा बिंदु -71.68 मीटर।
24 घंटे में डिघिया नाले पर 20 सेमी की कमी और बदरहुआ गेज 22 सेमी की कमी दर्ज की गई ।
No comments:
Post a Comment