कागज में मनरेगा तो खेत में जेसीबी से पोखरा खुदाई का आरोप लगा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की जांच की मांग।
कागज में ही मनरेगा मजदूरों से करायी पोखरा खोदाई।
खेत में जेसीबी से पोखरा खोदाई पहुंची थाने।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पोखरा खुदाई की जांच कि मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में कागज में मनरेगा मजदूरों से पोखरा खुदाई का कार्य कराया तो जमीन पर नहीं खोदा गया पोखरा मंगलवार की रात्रि में जेसीबी से चल रहे पोखरा खुदाई पर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी तो पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर पहुंची थाने बुधवार को जेसीबी को पुलिस ने छोड़ा तो बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर पोखरा खुदाई की जांच की मांग की। तो वही
शासन की मंशा के अनुरूप एक तरफ जहां जल संरक्षण के लिए भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा वहीं भुवना बुजुर्ग गांव में इसी दौरान ग्राम प्रधान रीना देवी ने गांव के गनपति पुत्र लौटन के खेत में व्यक्तिगत पोखरी की खुदाई मनरेगा से 39 मजदूर लगाकर कार्य कराने के लिए कागज में मास्टर रोल निकाला गया है। जबकि जमीन पर अभी भी पोखरी की खुदाई नहीं हुई है। वही मंगलवार की रात्रि में उनके खेत पर जेसीबी लगाकर पोखरी खुदाई का कार्य शुरू कराया जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस तो जेसीबी चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। वही बुधवार की सुबह 3:00 बजे जेसीबी को लेकर थाने पहुंची पुलिस और शाम तक जेसीबी को पुलिस ने छोड़ दिया जिस पर नाराज ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के ऊपर मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से कार्य कराने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने अभी तक वास्तविक रुप से पोखरे की खुदाई नहीं कराई है और कागज में मनरेगा मजदूरों से पोखरा खोदाई का कार्य कराने को लेकर मास्टर रोल निकाला गया है।
जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील राय, संजय गौड़, अखिलेश, सुमन,राम विनय, अवधेश,इंद्र भूषण ,अभिषेक,अनुराग इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment