Thursday, July 8, 2021

विकासखंड हरैया के 2 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने जमकर किया हंगामा।

विकासखंड हरैया के 2 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने जमकर किया हंगामा।

सपा प्रत्याशी सारिका पटेल को घंटो तक पर्चा दाखिल करने से रोका। 

पूर्व विधायक के साथ धक्का मुक्की।

पूर्व विधायक को पुलिस संरक्षण में किया गया गेट के बाहर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के पर्चा दाखिले के दिन गुरुवार को भाजपाइयों ने जमकर किया हंगामा। क्षेत्र पंचायत के दो सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी को घंटो तक पर्चा दाखिला करने से रोके रखा। गेट के सामने ही हो रहे हंगामे की सूचना  मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार मौके पर पहुंच गए और समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। उन्होंने हंगामा करे भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि अपहरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बीच पूर्व विधायक अभय नरायण से भी धक्का-मुक्की हुई। ब्लॉक परिसर से विधायक को सीओ सगड़ी के संरक्षण में बाहर निकाला गया। भारतीय जनता पार्टी के संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमारे दो बीडीसी सदस्यों का अपहरण कर लिया है। जब तक सदस्यों को हमें नहीं दिया जाएगा हम लोग गेट से नहीं हटेंगे। उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया अलग है इसमें किसी तरह की बाधा उत्पन्न करना कतई ठीक नहीं है। अपहरण करना अपराधिक कृत्य है लिखित तहरीर दीजिए प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment