कमिश्नर ने मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर पेड़ लगा कर दी शुभकामनाएं ।
नवनीत पॉलिटेक्निक के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण।
विद्यालय परिसर में लगाए गए 151 पौधे।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया अंतर्गत नवनीत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर आजमगढ़ मंडल परीक्षेत्र के कमिश्नर विजय विश्वास पंत द्वारा पेड़ लगाकर जहां मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई वहीं उन्होंने नवनीत कॉलेज के नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन का लोकार्पण किया।
वही कमिश्नर द्वारा सुबह लगभग 11:00 बजे कॉलेज परिसर में पहुंचकर पौधरोपण करते हुए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पर्यावरण को सुरक्षित और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जागरूकता को लेकर उन्होंने लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि देवारा क्षेत्र जिस तरह बाढ़ से एवं देवी आपदाओं से प्रभावित रहता है ऐसे में पेड़ पौधों का होना काफी आवश्यक है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए पेड़ पौधे हमें जीवन की सुरक्षा तो देते ही हैं साथ ही साथ देवी आपदाओं से भी बचाने में काफी महत्व भूमिका निभाते हैं।
विश्व हिन्दू महासभा के जिला प्रभारी एवं प्रबंधक नवनीत सिंह ने कहा कि यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया हम सब ऐसे हिंदुत्व राजनेता एव विकास पुरुष की लम्बी उम्र की कामना करते है। इस दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 151 पौधे का रोपण किया गया जिसमें आम, आंवला, जामुन, पीपल, नीम आदि के पौधे लगाए गए।
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय देवारा क्षेत्र में जहां शिक्षा का अलख को जगा रहा है। वही योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर लगाए गए पौधे से पूरे जनपद को एक नया संदेश देगा जिससे पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता,मनोज मौर्य, गुलाब दीक्षित, मनोज सेठ, राणा सिंह, रमाकांत राजभर, पुष्पांजलि गुप्ता, गुरमीत कौर, सुमन गुप्ता, सूर्य प्रकाश मद्धेशिया, गौरव अस्थाना, अखिलेश राजभर, सुधीर निषाद, राम प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment