Thursday, June 10, 2021

बारात में आये युवक पर गिरी डाल मौत।

बारात में आये युवक पर गिरी डाल मौत। 

युवक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में बारात आई हुई थी। बारात में बैंड बाजा बजाने आये युवक पर सोते समय सुबह 4:00 बजे गिरी डाल युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बाढू का पूरा गांव से हरकेश पुत्र रामवृक्ष की बारात अंजान शहीद गांव में अनंत देव पुत्र वीराराम के घर पर आई हुई थी बारात में बैंड बाजा बजाने के लिए राम शरीख पुत्र सोहन उम्र 35 वर्ष निवासी निबिहवा (अराजी नौबरार करखिंया प्रथम)आया हुआ था विवाह के कार्यक्रम के उपरांत बैंड बाजा बजाने आया दल गांव में मंदिर के चबूतरे पर सोया हुआ था जिसमें सोते समय राम शरीख के ऊपर सुबह 4:00 बजे डाल गिर गई जिसमें उसे गंभीर चोट आई आनन-फानन में आजमगढ़ जिला अस्पताल लेकर लोग भागे जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जो बैंड बाजा बजा कर अपने परिवार की आजीविका चलाने का कार्य करता था जिसकी मौत की सूचना पर उसके परिवार व गांव में कोहराम मच गया मृतक के पास दो पुत्र और दो पुत्री हैं जिनमें राजन, किशुन, कजरी, अंजली वही उसकी पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment