Sunday, June 6, 2021

पुलिस के ऊपर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस के ऊपर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार।

छपरा सुलतानपुर में शव सड़क पर रखकर किया था जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में  शव सड़क पर रखकर  सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर किया था हमला जिसमें जीयनपुर पुलिस ने रात्रि सात बजे दबिश देकर एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार छपरा सुल्तानपुर गांव में धर्मपाल गौड़ पुत्र शंकर की मौत भोपाल मध्य प्रदेश में हुई शव गाँव पहुंचने पर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और 11 अप़ैल रविवार  दिन1:30 बजे घोसी अजमतगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जैसे ही जाम कि सूचना जीयनपुर पुलिस को मिली मौके पर पहुँची पुलिस तो जमकर चलने लगें ईट और पत्थर जिसमें पुलिस की गाड़ी और पुलिस वालों को काफी छोटे आई जीयनपुर पुलिस ने 37 नामजद व 150 अज्ञात पर  विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी। शनिवार शाम 6:00 बजे अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने छपरा सुलतानपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और दिनेश उर्फ डब्लू पुत्र सतई राम उम्र 21साल निवासी छपरा सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment