Thursday, June 24, 2021

हर महीने ट्रांसफार्मर जलने से नगर वासी परेशान किया प्रदर्शन।

हर महीने ट्रांसफार्मर जलने से नगर वासी परेशान
किया प्रदर्शन।

विधायक के पत्र के बाद भी नही लगा उच्च छमता युक्त ट्रांसफार्मर।

हर महीने जल रहा ट्रांसफार्मर 300 घर मे फैला अंधेरा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के मुहल्ला आजाद नगर व कुरैश नगर का ट्रासंफार्मर हर महीने जल रहा है। जिसके कारण कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती हैं। ट्रांसफार्मर क्षमता 100 केवीए की है जो की पर्याप्त नहीं है ओवरलोड होने के कारण यह ट्रांसफार्मर जल्दी जल्दी जल रहा है। आए दिन खूटी जलती रहती है और अंत में ट्रांसफार्मर जल जाता है। जबकि सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने भी पूर्व में विभाग को 250 केवीए की छमता का ट्रांसफार्मर विधायक निधि से लगाने को पत्र अधिशासी अभियंता को लिखा था पर अबतक 100 केवीए के ट्रांफार्मर की छमता नही बढ़ाई गई जबकि कस्बा में 300 कनेक्शन धारक इस ट्रांसफार्मर से बिजली उपयोग करते है। वही बार-बार ट्रांसफार्मर जलने के कारण 300 घरों में अंधेरा पसरा रहता है ऊपर से भीषण गर्मी और अंधेरे में लोग जीने को विवश हैं। जबकि जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र पर भार क्षमता बढ़ाने के लिए भी कस्बा वासियों ने कई बार शिकायत की पर घटिया ट्रांसफार्मर बार-बार लगाए जाने से ट्रांसफार्मर जल जाया कर रहा है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर की भार क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है जिसको लेकर कस्बा वासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और मांग किया की जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाए एवं भार क्षमता बढ़ाई जाए कस्बा वासियों ने आरोप लगाया कि 3 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर विभाग बेफिक्र होकर सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है की इस ट्रासंफार्मर की भार क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 250 केवीए किया जाना अति आवश्यक है। जिसके लिए जीयनपुर विघुत उपकेंद्र से जेई और एसडीओ द्वारा संस्तुति सहित स्टीमेट बनाकर डेढ साल पहले डिवीजन आफिस आजमगढ़ भेजा गया है। परंतु अधिकारीयों की लापरवाही और मनमाने रवैये के कारण डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर की भार क्षमता नहीं बढ़ी जिसका खामीयाजा इस भीषण गर्मी में जनता को यह कदम उठाना पड़ रहा हैं। बड़े अधिकारीयों से बात करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है केवल टाल मटोल करते हुए डेढ़ साल बीत गया और बिजली आपूर्ति बाधित होने से आए दिन लगभग 300 घर इस समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि विभाग को ना कनेक्शन धारकों की चिंता है और ना ही स्थानीय विधायक द्वारा लिखे गए पत्र के जिस वजह से लोग अंधेरे और गर्मी में जीने को विवश है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में नेहाल मेहदी, जीशान मेहदी, फहद खान, काजिम खान, जावेद अहमद, मुर्तुजा खान, शिवचन चौहान, रईस कुरैशी, साहू बारी, रिंकू बारी आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment