Saturday, June 19, 2021

नवनिर्वाचित प्रधान सहित 11 सदस्यों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

नवनिर्वाचित प्रधान सहित 11 सदस्यों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार यादव द्वारा दिलाई गई शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के अंतर्गत धौरहरा ग्राम सभा में शनिवार की सुबह 11बजे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आफताब आलम सहित 11 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एवं  कोरोना के अभाव में शपथ नहीं ले पायें प्रधानों और सदस्यों को अजमतगढ़ ब्लॉक के ईस्लामिया प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। राजेश कुमार यादव ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सभी को वर्चुअल एवं शपथ पत्र से शपथ दिलाई गई जो सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए उन्हें कल शपथ दिलाई जाएगी। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि गांव की सम्मानित जनता ने जो प्यार और जिम्मेदारी सौंपी है। उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करुंगा। जो पूर्व के कार्य अधूरे पड़े हैं उसकों पूरा करुंगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधान सहित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment