नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप उपाध्याय द्वारा दिलाई गई शपथ।
हरैया में 38 और अजमतगढ़ की 32 ग्राम प्रधानों सहित सदस्यों ने ली शपथ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंडअजमतगढ़ अंतर्गत मंगलवार को 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं विकासखंड हरैया के 38 ग्राम पंचायतों में शपथ नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को दिलाई गई। वही हरैया में 85 ग्राम पंचायतों में से 38 ग्राम पंचायतों को शपथ दिला दी गई पर 43 ग्राम पंचायते जिनमें कोरम के अभाव में शपथ नहीं दिलाई गई। तो अजमतगढ़ ब्लॉक के 101 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई गई एवं 37 ग्राम पंचायतों को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी शेष 32 ग्राम पंचायतें कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले पाई । वही अजमतगढ़ ब्लॉक के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में अंजान शहीद,तुरकौली एवं सुंदर सराय बल्लो के ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रदीप कुमार उपाध्याय ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सभी को वर्चुअल एवं शपथ पत्र से शपथ दिलाई गई जो सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए उन्हें कल शपथ दिलाई जाएगी तो।खालिसपुर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी अमरजीत,मोचीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी रामकृपाल दुबे ने शपथ दिलाई। वही हरैया ब्लाक के वंचित दर्जनों ऐसे ग्राम पंचायतें जिनमे सहनुपुर
बेलहिया,गांगेपुर,,सहबदीय सुल्तानपुर जोकहरा आदि गांव के प्रधानों ने ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा कागज का कोरम पूरा होने के बाद भी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के फार्म न रखने और कोरम को खाली दिखाने से काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर प्रधान सदस्यों ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर संबंधित आरो एवं एडियो पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोरम पूरा कर तत्काल शपथ दिलाए जाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment