Sunday, April 4, 2021

एडीएम वित्त व उपजिलाधिकारी ने अति संवेदनशील व नामांकन स्थल का किया निरीक्षण।

एडीएम वित्त व उपजिलाधिकारी ने अति संवेदनशील व नामांकन स्थल का किया निरीक्षण।

सीसी कैमरा ब्रैकेटिंग व आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास नामांकन स्थल, अतिसंवेदनशील केंद्र का एडीएम वित्त व उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आचार संहिता के अनुरूप पालन कराने का दिया दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार हरैया खंड विकास के चांदपट्टी,आराजी देवारा करखिंया , सेठाकोली, बैजाबारी अति संवेदनशील केंद्रों पर एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर पंचायत चुनाव और उनसे जुड़ी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली इस दौरान उन्होंने आचार संहिता का पालन करने और शांति पूर्वक ग्राम पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। हरैया खंड विकास पर नामांकन की तैयारियों का दोनों अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान बैरिकेडिंग , सीसी कैमरा का निरीक्षण किया साथ ही खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद को निर्देशित किया कि आचार संहिता के नियमों के अनुरूप नामांकन के दिन एआरओ के अतिरिक्त नामांकन स्थल में प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मातहतों को निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment