डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
बालिका वर्ग में मिश्रा क्लासेज तो बालक वर्ग में बासुपार रहा विजेता।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर खेल के मैदान में डे नाईट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मिश्रा क्लासेस तो बालक वर्ग में बासुपार विजेता रहा। इस प्रतियोगिता में बलिया, मऊ, आजमगढ़ आदि जगहों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर हर ग्रुप से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंची ।
इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के निर्णायक मैच में मिश्रा क्लासेज ने 34 अंक अर्जित किया वही रमा हॉस्पिटल ने 26 अंक अर्जित किया इस प्रकार मुकाबले 8 अंकों से पराजित कर मिश्रा क्लासेज विजेता बनी तो रमा हॉस्पिटल उप विजेता बना।
वही बालक वर्ग में बासुपार ने निर्णायक खेल में 31 अंक अर्जित किया तो करमैनी ने 26 अंक अर्जित किया। बासुपार ने 5 अंको से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया तो करमैनी उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग व बालक वर्ग की विजेता तथा उपविजेता टीमों को शिल्ड व घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य रूप से रामदरश चक्रवर्ती, परदेशी, अभिमन्यु, रामहरि, ज्ञानेन्द्र, इंद्रजीत यादव, परवेज़, सरोज,पप्पू सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment