Tuesday, April 20, 2021

कट्टा एव जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

कट्टा एव जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ख़तीबपुर निवासी शिव कुमार यादव पुत्र रमापति यादव को  जीयनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खतीबपुर गांव के समीप एक विद्यालय के पास से 315 बोर के कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
वही शिव कुमार यादव पर पूर्व में कई अपराधिक मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं और अपराधिक इतिहास लंबा लंबा है। इस संबंध में कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार पर कई अपराधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं उसके बावजूद भी वह अपराध और अपराधिक प्रवित्ति का व्यक्ति है जिसे 315 बोर के कट्टा एव जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया।

Monday, April 19, 2021

पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कई जगहों पर मारपीट दर्जनो घायल।

पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कई जगहों पर मारपीट दर्जनो घायल।

डीआईजी, कप्तान, डीएम मौके पर मौजूद।

पुलिस ने कई को लिया हिरासत में।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गए जहां पर मौके पर डीआईजी कप्तान डीएम ने पहुंचकर घटना स्थल की जानकारी ली। वही सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही बैरीडाड गांव में बीडीसी सदस्य का मतपत्र मतदान कर्मियों के पास नही होने से मतदान लगभग 10 बजे तीन घण्टा विलंब से सुरु हो सका।
वही कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव में दोपहर लगभग 1:00 बजे फर्जी मतदान करने की शिकायत को लेकर दो प्रधान प्रत्याशी आपस में भिड़ गए जिसमें राजबली यादव 70 साल उनके पुत्र संजय यादव 45 साल, देवेंद्र 40 साल, मंजे यादव 38 साल,आकाश 15 साल, सोमनाथ राजभर 33 साल घायल हो गए तो दूसरे पक्ष से विपिन यादव पुत्र जगदीश यादव 22 साल घायल हो गए। जिसमें राजबली यादव एवं संजय यादव को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे डीआईजी कप्तान एव डीएम ने घटना की जानकारी ली और सुरक्षा कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए कहा। इस दौरान अंजान शहीद गांव में फर्जी मतदान को लेकर सुबह लगभग 11 बजे भी दो पक्ष आपस में फर्जी मतदान करने को लेकर भिड़ गए जिन्हें बाद में सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया तो वही कोतवाली क्षेत्र के ही करैला गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए एवं भरौली गांव में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए भटौली इब्राहिमपुर में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए इस दौरान मौके से पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सगड़ी डाँ0 राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सभी जगह सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिन्हें शांतिपूर्वक मतदान कराने की सख्त हिदायत दी गई है। फर्जी मतदान करने वालों को हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।जबकि चुनाव के दौरान कही भी सोशलडिसेन्सिंग का पालन नहीं किया जा रहा था सभी जगहों पर एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए थे मतदाता।

रात्रि में गला दबाकर सब्जी विक्रेता की हत्या।

रात्रि में गला दबाकर सब्जी विक्रेता की हत्या।

पुत्र ने कोतवाली में किया सरेंडर
पत्नी हिरासत में ,भतीजे की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 2 सुबाष नगर में मकान बनाकर रह रहे सब्जी विक्रेता प्रमोद चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान उम्र 50 साल की रविवार की रात्रि में हत्या कर दी गई। मृतक के एक लड़का दिलीप उम्र 25 साल मौके से फरार है। दो लड़की सोनम और पूजा की शादी हो गई है। मृतक रात्रि में मकान के बाहर कुछ लोगों के साथ खाना बनाकर खाना खाकर मकान के दूसरे तल पर सोने चला गया और सुबह जब लोगो ने देखा तो मौत हो गयी थी। जबकि उसके सिर पर और चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हत्या का कारण सम्पति विवाद बताया जा रहा है। भतीजे अश्वनी चौहान पुत्र निवास चौहान ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। जिसपर पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोतवाल हिमेन्द्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता की मौत से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही।

Sunday, April 18, 2021

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार कब्जे से पिस्टल कारतूस बरामद।

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार कब्जे से पिस्टल  कारतूस बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हरिशचंद्र उर्फ रुदल यादव को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर हरिश्चंद्र उर्फ रुदल यादव बलरामपुर पीएसी कैंप मोड़ व आईटीआई कॉलेज के बीच एक स्थान पर असलहे के साथ मौजूद है। पुलिस ने उसे पकड़ने की रणनीति बनाई और मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार टीम जैसे ही स्थान पर पहुंची वहां मौजूद असलहाधारी हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काबू में कर पकड़ लिया। अपराधी हरिश्चंद्र उर्फ रुदल यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव का निवासी बताया गया। उसके खिलाफ हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

महंन्त सिवनिहवा बाबा का रात 10 बजे मौत हो गई,बाबा की समाधि मंदिर में ही बनाई जायेगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर भगतपट्टी के सिवान में रह रहे महंन्त सिवनिहवा बाबा का रात 10  बजे मौत हो गई बताया गया कि वह इस क्षेत्र में लगभग बीस वर्षों से रह रहे थे लोगों को कोई आपत्ती बिपत्ती में धार्मिक स्थल का दर्शन पूजन अर्चन करने या पीठ लोगों के थपथपा देने पर उनकी सारी बिमारियां खत्म हो जाती थी और लोगों का सुबह से शाम तक वहां ताता लगा रहता था और जिसके घर ज्यादा परेशानी होती थी तो चार पहिया वाहन से उनको उक्त स्थान पर ले जाया जाता था। जिससे उनकी सारी समस्या समाप्त हो जाती थी। जिससे लोगो में बाबा के प्रति आस्था बढ़ जाती थी और वही आस पास वह दुर दराज के लोगों ने चंदा एकत्रित कर के सिवनिहवा बाबा के स्थान पर मंदिर निर्माण का कार्य कराया और उनके रहने व खान पान का व्यवस्था किया गया था। फिलहाल में प्रत्येक मंगलवार को उनका दर्शन करने के लिए दुर दराज से लोग आते थे। फिलहाल में बिती रात 10 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं बाबा की समाधि मंदिर में ही बनाई जायेगी।

Wednesday, April 14, 2021

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव निवासी मनोज उर्फ दुबरी 22 साल पुत्र स्वर्गीय गनपत ठेले पर रखकर सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार की शाम  ठेले पर सब्जी बेचने जा रहा था कि इस दौरान दोरजी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया जिसको पहले  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भर्ती कराया  गया। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया ।परिजनों ने सदर अस्पताल आजमगढ में  भर्ती कराया। सदर में इलाज चल रहा था देर रात उसकी मौत हो गई । मृतक बहुत ही गरीब था। सब्जी बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । वही दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन है पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार का रो रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

दिवाकर गिरी को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का दुबारा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

दिवाकर गिरी को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का दुबारा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।  
             
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का गठन।    

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी दिवाकर गिरी को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का दुसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनायें जाने पर सगड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल। वहीं दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष का पद मिलने के बाद दिवाकर गिरी रविवार को लखनऊ पहुंच कर राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी के आवास पर जाकर फूल माला पहनाकर आशिर्वाद लिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष दिवाकर गिरी ने कहा कि में अपने जनता की हक की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा। अगर कहीं भी कोई भी परेशानी आती है तो उनके साथ रहकर उनके न्याय के लिए संघर्ष करूंगा किसी भी गरीब परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। आज जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है।उसका भली भातिं निर्वहन करने का प्रयास करूंगा किसी भी हिन्दुओं और संगठन के लोगों को कोई भी परेशानी होती है तो उसकी सूचना मुझे दे। और हमारा दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Tuesday, April 13, 2021

चार सदस्यीय जांच टीम ने दूषित पानी का लिया सेम्पल।

चार सदस्यीय जांच टीम ने दूषित पानी का लिया सेम्पल।

जिलाधिकारी ने चार सदस्यीय टीम का किया था गठन।

मुख शिकायत कर्ता ने प्राचार्य से की थी शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में दूषित पानी की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर 4 सदस्यीय जांच टीम मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर दूषित पानी की सप्लाई की जांच करने के लिए कई जगह गड्ढे खोदकर दूषित पानी की जांच करने के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
वही जांच टीम में मुख्य रूप से प्राचार्य नवोदय एच एन पांडे,डॉ संजय वर्मा अधीक्षक सी एच सी जीयनपुर,अधिशासी अभियंता नलकूप अनिल कुमार एवं सहायक अभियंता जल निगम अभिषेक कुमार वर्मा,सहित विभाग के अन्य कर्मचारी दूषित पानी की जांच करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बालक छात्रावास के आसपास एवं टाइप थ्री, एव टू आवासों में दूषित पानी की शिकायत की गई थी। इसके लिए कॉलेज की टीजीटी गणित की अध्यापिका कृष्णा त्रिपाठी द्वारा प्राचार्य को लिखित शिकायत दी थी कि पानी में दूषित पानी की वजह से बदबू आ रहा है। प्राचार्य द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी से इसकी शिकायत की गई सगड़ी उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने पत्र जिलाधिकारी को भेजा जिस पर 1 दिन में जांच कर आख्या मांगी गई। जिस पर टीम पहुंच कर विजय कुमार टीजीटी अध्यापक,राजेश मिश्रा,कृष्णा त्रिपाठी के आवासों में दूषित पानी आने की जांच गड्ढा खोदकर जहां पर जॉइंट बने हुए थे की जांच की और दो प्रकार के सैंपल टीम ने लिया। जो जांच के लिए जनपद के जल विश्लेषण प्रयोग शाला आजमगढ़ भेज दिया गया ।इस संबंध में जांच कर रहे अधिशासी अधिकारी नलकूप अनिल कुमार ने बताया कि कल एक बार पुनः जांच का सैंपल लिया जाएगा। कारण कि आज शिकायतकर्ता कृष्ण त्रिपाठी ने सेम्पल नहीं दिया और कहा कि जब पानी की सप्लाई सुबह आती है तब बदबू आ रही है इस समय फिलहाल पानी ठीक है। उन्होंने यह भी बताया कि हम लोगों ने पानी की पिया और पानी में बदबू नहीं थी खैर यह जांच का विषय है ।पानी की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि पानी पीने योग्य है अथवा नहीं।वैसे भी पाइप लाइन और नाली पुरानी हो गयी हैं जंग की वजह भी बदबू हो सकती है। वहीं प्राचार्य एच एन पांडे ने बताया कि 9 अप्रैल को कृष्णा पटेल द्वारा मेरे व्हाट्सएप पर लिखित शिकायत की गई थी जो पानी की सप्लाई पंप से की जा रही है उस में बदबू आ रही है। जिस पर हमने कई प्लंबर बुलवाकर जगह-जगह ज्वाइंट को देखा पर कहीं भी पानी लीकेज एव इस प्रकार का जॉइंट खुला नहीं मिला जिसके लिए हमने उप जिलाधिकारी से शिकायत की ।उसके उपरांत आज जांच टीम आकर पूरे विद्यालय परिसर में हो रही पानी की सप्लाई पूर्वी छोर पर हॉस्टल की तरफ कुछ ज्वाइंट में रिसाव हो सकता है पुनः जांच की जाएगी। वही विद्यालय के दो अध्यापकों की मौत के बाद इसकी आशंका और बढ़ गई थी कि पानी दूषित हो गया है और लोगों को बीमारियां जकड़ रही हैं जिसस जिससे जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति का शव नाले में मिला।

अर्ध विक्षिप्त का शव नाले में मिला।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रशीदा बाद गांव में अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला उम्र लगभग 60 साल का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल एव 112 नम्बर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही ग्रामीणों के अनुसार यह अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति पागल टाइप का था और यहीं पर नहर के किनारे सोया करता था। यह गांव के अगल बगल के गांव से भिक्षाटन कर कर भोजन आदि किया करता था कि एक नाले में गिरा मिला। मंगलवार को लगभग 5 बजे शायम जिसका पैर सिर हाथ चेहरा आदि जंगली जानवर काट कर खा गए थे। जिसको देखने के बाद लोगों ने महसूस किया कि शव पूर्ण रूप से खराब हो चुका था। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति का शव नाले में पाया गया है। जिसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Monday, April 12, 2021

पुलिस पर हमला में 37 नामजद 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

पुलिस पर हमला में 37 नामजद 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात,गांव में पसरा सन्नाटा।

महिलाये और बच्चे ही गांव में मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छपरा सुलतानपुर गांव में रविवार को देर शाम तक पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा नहीं लिखा गया। जबकि धर्मपाल गोंड पुत्र शंकर गोंड निवासी छपरा सुलतानपुर की मौत 6 अप्रैल को भोपाल राज्य में रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष कई बार पुलिस से गुहार लगाया पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया
जिस पर ग्रामीण जाम लगा दिए थे और पुलिस ने एंबुलेंस से आए शव को वापस लौटा दिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर गुरिल्ला युद्ध हुआ एवं इट पत्थर चलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया था। जिसमे एक दर्जन से ऊपर पुलिस वाले चोटिल हुए थे। वह देर शाम गांव में पहुंचकर एक आरोपी के घर पुलिस ने जमकर तोड़फोड़ की उसके बावजूद भी अब तक पीड़ित पक्ष का मुकदमा पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया।
वही कोतवाल हिमेंद्र सिंह की तहरीर पर 37 नामजद व150 अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है एवं उन्हें जेल भेज दिया है। गांव में एहतियातन के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जबकि गांव में पूरी तरह से पुलिस के भय से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुरुष गांव छोड़कर जहां फरार हो चुके हैं वहीं गांव में सिर्फ महिला और बच्चे ही मौजूद है।
वही नामजद लोगो मे चंचल सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, दीपक सिंह पुत्र तहसीलदार सिंह, यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ विक्की पुत्र राधेश्याम यादव,कृष्णप्रताप सिंह उर्फ नागा पुत्र रामबचन सिंह जो बीटीसी का प्रत्याशी है। जेपी सिंह पुत्र राधिका सिंह,चंद्रजीत राम पुत्र अज्ञात, लालबहादुर पुत्र राम जीत राम,संजीत कुमार पुत्र सिद्धू राम,हेमंत सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह,विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह, गोलू सिंह पुत्र सत्यानंद सिंह,राहुल सिंह पुत्र महेंद्र राम, चंपा देवी पत्नी रामेश्वर राम,ताड़क गौड़ पुत्र अज्ञात, प्रमोद राम पुत्र सतई राम,अशोक राम पुत्र सतई राम, अभिषेक सिंह पुत्र रविंद्र सिंह,धर्मेश राम पुत्र पतिराज, राहुल गोंड पुत्र भरत गोंड, वीरेंद्र यादव पुत्र राम अवध यादव,अभिषेक यादव पुत्र राम अनुज यादव ,रिंकी सिंह पुत्र शिव नारायण, कविता पुत्री अज्ञात, सोनी पुत्र हरिलाल,संदीप पुत्र शैलेंद्र गोंड, मारकंडे राम पुत्र अज्ञात, पंकज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह,अभिषेक सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, संजय राम पुत्र जूठन, धर्मेश पुत्र रामशब्द, उदय प्रताप उर्फ उदय पुत्र महेंद्र,कन्हैया सिंह पुत्र इंद्रेश सिंह, गुड्डू गौड़ पुत्र शंकर गौड़, निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर एवं तीन अन्य महिलाओं के ऊपर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुल 37 नामजद 150 अज्ञात।जिसमे धारा  147,148,149,151,152,153,186,323,504,506,336,353,332,333,307,308,427,7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तीन बाइक चोर सहित 10 मोटरसाइकिल बरामद।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तीन बाइक चोर सहित 10 मोटरसाइकिल बरामद।

दस चोरी की बाइक और छः बाइक के पूर्ण पार्ट बरामद।

कट्टा और कारतूस सहित भेजे गए जेल तीन फरार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली  पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। जब पुलिस सोमवार को सुबह लगभग 6:30 बजे मेघई खास गांव के समीप नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी कि उसी दौरान दो बाइक से तीन लोग जाते दिखे जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर घेर कर पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो अन्य बाइक चोरी की जानकारी तीनो चोरो ने बताई। तीनो को पुलिस कोतवाली ले आई। जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से उनकी निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल अन्य जगहों से बरामद की गई। और मोटरसाइकिल के पूर्ण रूप से निर्मित पार्ट जिसमें साकर इंजन रिंग टायर आदि  बरामद किया गया। वही जब पुलिस गश्त पर थी तो सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने पहले से घेराबंदी किए हुए थी अचानक पुलिस को देख कर फायर झुकने लगे जिस पर पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता पूरा बकायदा बताया एवं घर पर चोरी की बाइक छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रखा गया था जिसे निशानदेही पर बरामद कर लिया गया और तीनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया गया। जब कि 3 अन्य चोर फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर चुकी है।फरार अभियुक्तों में मनीष यादव पुत्र दरोगा निवासी मंडया थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ का रहने वाला है। दूसरा पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी मड़या थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ एवं सोनू चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी महावतगढ़ थाना जीयनपुर अभी भी फरार चल रहें है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शिवशिगार चौहान पुत्र रामकरन चौहान निवासी उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर, विवेक चौहान पुत्र चंद्रभान चौहान निवासी महावतगढ़ थाना जीयनपुर विजय चौहान पुत्र दसरथ चौहान के पास से 315 बोर का कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। संबंधित धाराओं में तीनों को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं। उन्ही के 3 साथी अभी भी फरार हैं जिसके लिए दबिश दी जा रही है। इनके पास से कुल 10 मोटरसाइकिल एवं 6 मोटरसाइकिल के पूर्व रूप से मोटर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। बरामद करने वालों में एसएसआई केशर यादव, एसआई चंद्रशेखर यादव, एसआई भगत सिंह, राहुल सिंह, अशवनी सिंह एवं कई महिला पुलिसकर्मी शामिल थी।

जवाहर नवोदय विद्यालय में एक और मौत से मची हड़कम्प।

जवाहर नवोदय विद्यालय में एक और मौत से मची हड़कम्प।

दो दिन पूर्व एक कि हो चुकी है मौत।

10 वी 12वी के लगभग 100 बच्चे स्कूल में परीक्षा की वजह से पड़े है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गणित प्रवक्ता की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जहां 2 दिन पूर्व एक सामाजिक विषय के अध्यापक एस एन राय की भी मौत हो गई थी पर बताया गया कि उन्हें पहले से टाइफाइड और अन्य बीमारी थी जबकि श्याम नारायण राय का दाह संस्कार करोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था ।वहीं रविवार को गणित के प्रवक्ता कल्याण श्रीवास्तव की रविवार को बीएचयू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको सूचना पर जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में बच्चों से लगाए अध्यापकों में पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में प्राचार्य डॉक्टर एच एन पांडे ने बताया कि एस एन राय होली की छुट्टी पर घर गए थे और तब से उनकी तबीयत बिगड़ी तभी से इलाज करा रहे थे और उनकी मौत हो गई। जबकि कल्याण श्रीवास्तव 1 सप्ताह पूर्व 1अप्रैल को छुट्टी पर गए और बनारस में अपने पिता की तबीयत खराब थी। जिनका ऑपरेशन कराया और वहीं पर उनकी तबीयत खराब हुई तत्पश्चात कल उनके मरने की सूचना आई। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह करोना से मरे हैं या अन्य बीमारी से ।ऊपर से हम लोग एहतियात बरत रहे हैं समस्त बच्चों को छोड़ दिया गया है पर विद्यालय पर 10वीं और 12वीं के लगभग 100 बच्चों को रोका गया है। जिन की परीक्षाएं चल रही है यहां तक कि समस्त अध्यापकों की कोविड जांच कराई जा रही है। सर्दी जुखाम बुखार के लक्षण जिन अध्यापकों और बच्चों में पाए जा रहे हैं उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। विद्यालय पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है कुल मिला जुला कर दो लोगों की 1 सप्ताह के भीतर मौत हो जाने से पूरे कालेज परिसर में व अध्यापकों छात्र-छात्राओं में करोना को लेकर बढ़ती मौतों को देखते हुए हड़कंप मचा हुआ है।

Sunday, April 11, 2021

भोपाल में मिला स्कूल मास्टर का शव,गांव में मचा बवाल।

भोपाल में मिला स्कूल मास्टर का शव।

शव घर पहुंचने से पूर्व पुलिस पब्लिक में भिड़ंत।

पथराव से पुलिस उल्टे पांव भागी,लाठी भांज संभाली स्थिति कोतवाल सहित कई पुलिसकर्मी घायल।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा गांव पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स दो महिला व दो पुरुष को उठाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में युवक की मौत सुनकर के गांव के लोग आक्रोशित हो गए और रविवार के दिन 1:30 बजे घोसी अजमतगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जैसे ही जाम कि सूचना जीयनपुर पुलिस को हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस और गांव के लोग आमने-सामने आ गए। और भीड़ में से किसी एक युवक द्वारा पुलिस के ऊपर ईट चला दिया गया और देखते ही देेखते जमकर चलने लगें ईट और पत्थर छपरा गांव निवासी धर्मपाल गौड़ पुत्र शंकर गौड़ उम्र 21 साल छपरा सुल्तानपुर गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का कार्य करता था। गांव वालों का कहना है कि मंगलवार के दिन उस स्कूल के मालिक ने इसको बुलवाया और कहीं बाहर भेज दिया हम लोग खोजते रह गए लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम को भोपाल मध्य प्रदेश से आनंद सिंह परिहार एसआई ने धर्मपाल की मोबाइल से ही उसके घर पर फोन कर के बताया कि यह लड़का मर चुका है और यह मोबाइल जप्त की जा रही है। आप लोगों को हमारे मोबाइल नंबर पर संपर्क करना होगा। सूचना पाकर के मृतक के पिता शंकर गौड़ रिश्तेदारों और स्कूल के मालिक के साथ मध्य प्रदेश भोपाल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर के गांव के लिए निकले थे कि गांव वाले आक्रोशित होकर के सड़क पर बैठ गए। सड़क जाम ना हो इसके लिए जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज इमिलिया भगत सिंह यादव और पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन ग्रामीण अपने फैसले से टस से मस नहीं हुये। शाम को लगभग 3:00 बजे के बाद जब एंबुलेंस से शव गांव के पास पहुंचा तो पुलिस प्रशासन ने उस एंबुलेंस को वापस कोतवाली भेजवा दिया जिससे गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और जब जनता इधर एंबुलेंस के तरफ बढ़ी तो पुलिस भी लाठी डंडा लेकर के और भाजते हुए आगे बढ़ गई। जिससे जनता तितर-बितर तो हुई लेकिन फिर वापस जनता ने ईट पत्थर चलाना चालू कर दिया जिसमें कई लोग घायल भी हुए। जनता के ईट पथ्थर चलाने से पुलिस के लोगों को वापस पीछे घूमना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियां तोड़ दी और एक पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। यहां तक कि मीडिया बन्धु को भी नहीं बख्शा गया। मीडिया वालों की गाड़ियां भी तोड़ दी गई। पुलिस के लाठी चलाने से मृतक की मां पार्वती देवी भी घायल हो गई हैं और एक सोनू पुत्र चंद्रपति घायल हो गए हैं। मृतक दो भाई में छोटा था बड़ा भाई चंद्रशेखर और छोटा भाई धर्मपाल था। धर्मपाल की मृत्यु भोपाल में हो गई। छपरा सुल्तानपुर गांव में ईट पत्थर चलने कि जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह को हुई तत्काल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंच गए और साथ में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार सीओ सगड़ी डॉ राजेश  तिवारी सहित कई थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ईट पत्थर चला रहे लोगों के घरों से कई लोगों को उठाया। जिसमें महिला और पुरुष भी शामिल हैं। अभी भी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वही गांव में फोर्स की मौजूदगी देख गांव के लोग सहमें हुए हैं।

तमंचा, कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

तमंचा, कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव का भोलू उर्फ इसराइल पुत्र जुम्मन को आज दिन रविवार को 1:20 बजे के करीब जयराजपुर कंधरापुर तिराहे से मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसके पास से तमंचा 303 बोर एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक को 3/25 आर्म एक्ट में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में ओम प्रकाश यादव,अफताब, अमरजीत, अजय सिंह आदि।

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत।

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत।

देवी दर्शन को देवरिया जनपद से विंध्याचल जा रहे थे।

केशवपुर जंगल के पास अनियंत्रित कार के पलटने से हुई मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर बगहीडाँड़ पुल के पास बीती रात लगभग 1 बजे देवरिया से विंध्याचल दर्शन को जा रही i20 कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में मिले मोबाइल और आधार के आधार पर पुलिस ने परिजनो को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल आजमगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वही राहुल चौहान पुत्र राजेश चौहान उम्र लगभग 30 साल निवासी देवरिया सदर,अनुपम सिंह पुत्र फूलचंद 30 साल ग्राम मुंडेरवा जनपद बस्ती एवं रवि पुत्र त्रियुगी नारायण मिश्र 30 साल निवासी सिंगही थाना सदर देवरिया को घटनास्थल से पुलिस ने सदर अस्पताल भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने बुरी तरह से घायल लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही बड़े भाई सत्यप्रकाश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही रवि नारायण मिश्रा लैब टेक्नीशियन था। देवरिया में अपना निजी लैब आदि लगा कर अल्ट्रासाउंड आदि का कार्य करता था। अन्य दो मृतक उसके दोस्त थे। तीनो देवरिया जनपद से अपने घर से लगभग 10 बजे रवि की कार  हुंडई आई 20 कार से निकले की जीयनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास बगही डाँड़ पुल से 20 मीटर पहले आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर लगभग 10 फुट खाई में पलट गई। मौके पर एक कि मौत हो गयी जबकि दो को सदर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। सभी को पोस्टमार्टम के लिये पंचनामा बनाकर भेज दिया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। माता मनोरमा देवी एव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Saturday, April 10, 2021

एसडीएम,सीओ ने विभिन्न गाँवो में प्रत्याशियों व ग्रामीणों संग की बैठक।

एसडीएम,सीओ ने विभिन्न गाँवो में प्रत्याशियों व ग्रामीणों संग की बैठक।

गावों में बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

गावों से बैनर पोस्टर तत्काल हटा लें,मतदाताओ को प्रलोभन दिया तो जेल जाने को रहे तैयार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी गौरव कुमार व क्षेत्रधिकारी सगड़ी डॉ0 राजेश तिवारी ने पदभार ग्रहण करते ही दिखाए ट्रेलर तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों प्रत्याशियों के साथ बैठकर ग्रामीणों और प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि यदि मतदाताओ को प्रभावित करने के लिए मीट, मुर्गा,कपड़ा,साड़ी पैसा शराब आदि बँटी तो कठोर कार्यवाही के साथ जेल जानो तैयार रहे।
इस दौरान बेरमा,कस्बा सगड़ी,अंजान शहीद, छतरपुर खुशहाल,मालटारी,खालिसपुर आदि ग्रामसभाओं में प्रत्याशियों और ग्रामीणों संग बैठक की तथा चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि-कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न होना है और इसका शत प्रतिशत पालन होना जरूरी है। चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को लुभाने का प्रयास नहीं करेगा। अचार संहिता का पालन करते हुए वोटर के बीच किसी भी प्रकार का भय ना उत्पन्न हो इसके लिए वोटरों को भी जागरूक होना पड़ेगा। लोग निर्भीक होकर मतदान करें अगर कहीं भी कोई परेशानी आए उसके लिए अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि- वर्तमान में आपके पास जो मतदाता सूची मिली है वही अंतिम सूची है उसी से मतदान किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम छूट जाता है और वह गांव का यदि निवासी है तो उसकी पहचान कर उसे भी मतदान करने दिया जाएगा। लेकिन किसी भी प्रकार से फर्जी रूप से कोई भी मतदाता मतदान करते हुए पाया गया तो उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने प्रत्याशियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप किसी बस्ती में अपने वाहन को लगा दे और वहां से मतदाताओं को बूथ तक लाया जाए। मतदाता खुद अपने साधन से या पैदल चलकर बूथ तक आएंगे और मतदान करेंगे ऐसे में किसी भी प्रकार का दबाव मतदाता को नहीं दिया जाएगा। यदि इसकी जानकारी मिली तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।
वही क्षेत्रधिकारी सगड़ी डॉ राजेश तिवारी ने कहा कि- चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनाव में कहीं भी दारु शराब या पार्टी अगर हुई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यदि किसी प्रत्याशी ने किसी भी मतदाता को प्रलोभन या किसी भी प्रभाव से मत लेने का प्रयास किया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान में आप सभी मिलकर सहयोग करें और यदि कहीं भी किसी भी प्रकार से आपको ऐसा लगता है कि माहौल खराब हो सकता है। प्रत्याशी पैसा दारु शराब या अन्य किसी भी माध्यम से किसी मतदाता को रिझाने का चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है तो उस पर कठोर कार्यवाही कर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। मतदान में किसी भी प्रकार की अराजकता करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वही सीओ ने बिलरियागंज के एक प्रत्याशी की तहसील में कार के पीछे लगे बैनर पर कार्यवाही करते हुए 1500 रुपये का चालान काटा और चेतावनी दी। कर्मचारियों में राजस्व एव पुलिस के साथ तहसील सभागार में बैठक कर पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये दिशा निर्देश दिए।

शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास।

शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास।

ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मानें ग्रामीण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 30 साल से प्रतिमा अजमतगढ़ अम्बेडकर नगर पुराना चौक पर लगी हुई है। कई दिनों से प्रतिमा की साफ सफाई और पत्थर लगाने और रंगाई पोताई का कार्य चल रहा था । शुक्रवार को देर रात कार्य करा रहे लोगों से मल्लाह टोला के एक युवक से झड़प हो गई। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि उक्त युवक घर गया। फिर अपने मोहल्ले से कुछ लोगों को लेकर के वापस मूर्ति के पास आया  और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को ईट फेक कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। सुबह होने पर समाज के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोग अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे और क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होने लगे तो सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अजमतगढ़ नगर पंचायत में लगें सीसी कैमरे की फुटेज निकालकर शरारती तत्वों को शीघ्र ही पकड़ा जायेगा और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया जाएगा। जीयनपुर कोतवाल के आश्वासन पर बवाल शांत हुआ। वही लोगों का कहना है कि शराब की दुकान होने से आये दिन विवाद होता है प्रशासन देशी शराब की दुकान हटवा दे ताकि आये दिन का विवाद समाप्त हो जायें। इस दौरान गांव कि सैकड़ो महिला और पुरुष मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन दोषियों को पकड़ कर कार्यवाही नहीं करता है तो कल सुबह हम लोग चक्का जाम करेंगे इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।