Thursday, April 1, 2021

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार के सिवान सदोली में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी के चलते दर्जनों किसानों का लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। गेहूं के खेत में आग लगने की खबर पर आसपास गांव के किसान जुट गए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन आग बुझने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकीं।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार के सिवान सदौली में 11000 बोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे बिजली के तार आपस में टकराए तो चिंगारी निकलने लगी और बृजेश सिंह के खेत में जा गिरा। उसके बाद गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग की चिंगारी विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लगभग 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। मौके पर जुटें गांव के किसान फसल को लाख बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन 6 बीघा गेहूं की फसल बचाने में नाकाम रहे। वही आग बुझाते समय गांव के 4 लोग आग की लपटों से झुलस गयें। जिसमें विजय सरोज पुत्र निंहक सरोज बुरी तरह से घायल हो गये।
इस अग्निकांड में जलने वाले फसलों में रामगढ़ इसरापार के बृजेश सिंह पुत्र छबीले सिंह डेढ़ बीघा, पवारी सिंह पुत्र मुक्ति सिंह 6 विस्वा, कैलाश सिंह पुत्र दीपक सिंह 9 बिस्वा, विजई और गौरव निवासी सरहा सागर थाना रौनापार एक बीघा,विजय पुत्र रघुनाथ 15 बिस्वा, नीरज पुत्र शंकर 9 बिस्वा, धर्मदेव पुत्र रामचंद्र 5 बिस्वा,राम सिंगार पुत्र श्रीराम सिंह 10 बिस्वा, कृष्ण प्रभाकर सिंह 5 बिस्वा,वीरभद्र पुत्र गंगा की 3 बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन आग बुझने तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं आ सकी। किसानों ने तहसीलदार को सूचना दी लेकिन अभी तक मौके पर राजस्व विभाग का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।

No comments:

Post a Comment