Saturday, March 20, 2021

अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा।

अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा।

डॉक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की परिजनों ने की मांग।

नसबंदी ऑपरेशन के 2 दिन पश्चात महिला की हुई मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कराने के 2 दिन पश्चात हुई मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की कर रहे मांग।
जानकारी के अनुसार रिंकी भारती पत्नी नंदलाल भारती निवासी कटिहारी थाना जीयनपुर उम्र 28 वर्ष की अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी ऑपरेशन गुरुवार 18 तारीख शाम 4:00 बजे डॉक्टर बृजेश पटेल ने किया जिसके पश्चात रिंकी भारती अपने मायके सरैया अमिला (मऊ) एंबुलेंस से लेकर गये। आज सुबह रिंकी भारती की तबीयत अचानक खराब हो गई उल्टी व दस्त शुरू होने के पश्चात उसके पिता शिवानंद भारती ने नजदीक बड़रांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया संतुष्ट न होने पर परिजन उसे लेकर अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निजी साधन से शाम 5:00 बजे पहुंचे जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। जिसके उपरांत परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला समाचार लिखे जाने तक अभी अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में परिजन शव को लेकर डटे रहे।
मृतक रिंकी भारती के पास 1 पुत्र और दो पुत्री हैं बड़ा पुत्र गुलशन उम्र 4 साल पुत्री रोशनी उम्र 3 साल व एक बच्ची दो माह की है। वही नसबंदी के 2 दिन उपरांत मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment