Friday, March 5, 2021

छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर एवं कमलनाथ सिंह पीजी कॉलेज बरोही का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया जो 5 मार्च से 12 मार्च तक चलाया जाएगा। शिविर के प्रथम दिन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर प्रबंधक निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज परिसर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की तख्तियां हाथों में लेकर बैनर पोस्टर के साथ कतार बद्ध तरीके से विभिन्न मार्गों से गुजर रही थी एवं मतदाता जागरूकता पर नारा लगा रही थी कि उम्र अट्ठारह पूरी है मतदान करना जरूरी है एवं जो मांगे मुर्गा, दारू, नोट उसको कभी न देना वोट आदि के नारे लगाते हुए चल रही थी। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसर पर मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक खेल कर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान प्रबंध निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि कॉलेज के द्वारा यह विशेष शिविर जो लगाया गया है। इसके द्वारा छात्र अपने जीवन को परिपूर्ण बनाते हुए समाज सेवा का जो भाव सेवायोजन से जागृत होता है। उसे अपने जीवन में उतार कर कुछ कर गुजरने की सोचे एवं जीवन में अनुशासित रहते हुए आगे बढ़े जिससे देश का नाम रोशन हो सके। इस दौरान प्राचार्य गोविंद तिवारी कार्यक्रम अधिकारी मंजू दुबे,अमित कुमार पाठक,गुलाब पाठक, मुशर्रफ शाहीन सहित छात्राओं में डिप्टी वर्मा,अंजलि,विद्या, सदब खान, गुलशन आदि रही।

No comments:

Post a Comment