Monday, March 15, 2021

हिसाब देने के लिए दो लोगों ने बुलाया और हिसाब की लेनी देनी में चाकू मारकर घायल कर दिया ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी जितेन्द्र यादव  41 पुत्र लालचन्द्र यादव बिलरियागंज थाना अंतर्गत ग्राम फुलवरिया भट्ठे पर पैसा हिसाब करने के लिए औसद पुत्र नवी उल्लाह व इमरान पुत्र शेर मोहम्मद ग्राम छिछोरी ने बुलाया। जिसमें रात लगभग साढ़े नौ बजे चाकू मारकर घायल कर दिया और फिर भट्ठे से फरार हो गये बताया गया कि डेढ़ लाख बकाया था  हिसाब देने के लिए दो लोगों ने बुलाया और हिसाब की लेनी देनी में चाकू मारकर घायल कर दिया जिसकी सुचना थाना बिलरियागंज को दिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। वहीं जितेंद्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा गया जिसमें डाक्टरों ने तुरंत हालत गंभीर होने पर सदर रिफर कर दिया। पिता की तहरीर पर दो लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज।

No comments:

Post a Comment