घर पर फायर करने का आरोपी पिस्टल के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे।
हत्या के प्रयास का आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव में दिन में 11:10 बजे फहीम के मकान पर हत्या के प्रयास की नियत से फायर करने का आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने रविवार सुबह 6:10 बजे अंजान शहीद चुनहवा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार महजबिन बानो पत्नी फहीम खान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर हत्या आरोपी दानिश उर्फ सोनू पुत्र अनीस खान निवासी धौराहरा के ऊपर घर पर चढ़कर एक एक कर चार फायर किया गया जिसमें फहद उम्र 15 साल की बाल बाल जान बच गई। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया और जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह को हिदायत दी कि जल्द से जल्द अभियुक्त गिरफ्तार होना चाहिए। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने रात्रि भर कड़ी मेहनत के उपरांत 24 घंटा के अंदर अंजान शहीद तिराहा से सुबह 6:10 बजे फायर करने वाली पिस्टल और एक जिंदा कारतूस व बाइक के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकों धारा 307, 504, 506, व 3/25 आर्म एक्ट व धारा 419, 420 के तहत अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई केशर यादव व एसआई अखिलेश चंद्र पांडेय व मय हमराहियों ।
No comments:
Post a Comment