Thursday, March 18, 2021

अश्लील हरकत करते मनचला गिरफ्तार भेजा गया जेल।

अश्लील हरकत करते मनचला गिरफ्तार भेजा गया जेल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के अमिला मार्ग पर एक व्यक्ति को अश्लील गाना गाते और महिलाओं पर फब्तियां कसते हुए एक को धारा गया और धारा 294 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही बुधवार को शाम लगभग 05 बजे लाटघाट बाजार में अमिला मार्ग पर श्याम दयाल उर्फ सामू पुत्र रामनयन यादव निवासी बनियापार थाना रौनापार को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अश्लील गाना गाते हुए महिलाओं के ऊपर बद्दे बद्दे फब्तियां कस रहा था। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिस पर लाटघाट चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश तिवारी ने अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर उक्त आरोपी को पकड़ कर थाने लायें और संबंधित धाराओं में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment