Saturday, March 13, 2021

पंचायत चुनाव के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

पंचायत चुनाव के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने समाप्त किया धरना।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी मालटारी महाविद्यालय पर छात्र संघ के चुनाव को लेकर छात्र नेताओं का धरना। उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला के पंचायत चुनाव के उपरांत छात्र संघ चुनाव कराने के आश्वासन शाम 4:00 बजे समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार मालटारी महाविद्यालय पर सुबह 10:00 बजे दर्जनों की संख्या में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर महाविद्यालय के गेट पर धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन व शासन के विरुद्ध नारेबाजी की और छात्र संघ चुनाव न कराने पर सड़क पर उतर कर विरोध करने की चेतावनी दी जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह ने पहुंचकर छात्रों को समझाया किंतु छात्र उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरने को समाप्त करने पर डिगे रहे। प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र कुमार मिश्र की सूचना पर शाम 4:00 बजे पहुंचे उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला व तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने कालेज प्रशासन प्रबंधक दिनेश राय  व प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र मिश्र  से वार्ता कर छात्रों से वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस कारण छात्र संघ चुनाव में विलंब हुआ वर्तमान समय में प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क है। जिससे छात्र संघ चुनाव कराया जाना मुश्किल है। छात्र संघ चुनाव पंचायत चुनाव के उपरांत कराने का छात्र नेताओं को आश्वासन दिया जिसके पश्चात छात्र नेताओं ने धरना समाप्त किया जिसमें मुख्य रुप से छात्र नेता अभिषेक सिंह सुनील गौड़ पियूष राय अर्जुन यादव कुंदन सिंह अमित कुमार राणा मुकेश बिंद्रा पति कुमार सहित दर्जनों की संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment