Friday, February 5, 2021

सड़क पर मिला लावारिस बैग पुलिस ने पीड़ित को सौपा।

सड़क पर मिला लावारिस बैग पुलिस ने पीड़ित को सौपा।

बैग में हजारो रुपये और जरूरी कागजात पाकर खुस हुआ दम्पत्ति।

ईमानदारी की एक और मिसाल जीयनपुर पुलिस ने पेस की।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक और ईमानदारी की मिसाल पेश की जिसकी आम जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा और चर्चा कर रहे है।
वही सुमन पत्नी सुरेश कुमार निवासी कुईया थाना सैफई जनपद इटावा दो दिन पूर्व अपने मायके दुधनाथ राम निवासी बेल्सर जमीन बेल्सर थाना जीयनपुर आयी थी। शुक्रवार को सुबह आठ बजे  बोलेरो से वापस घर सैफई जा रही थी कि एक बैग वाहन के ऊपर रखा था जो आजमगढ़ --गोरखपुर मार्ग पर बागखालिस बाजार के पास दाऊदपुर सईदवारा के समीप सड़क पर गिरा पड़ा था। लोग देखें पर किसी की उठाने की हिम्मत नहीं ले रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस के 4 जवान सुमित राव, रामप्रताप यादव,अंकुर सिंह,चित्रसेन सिंह व एस एस आई केशर यादव,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ चंद्रशेखर यादव और एस एस आई अखिलेश पान्डेय पहुंच कर बैग उठाया और पूरी पड़ताल की। बैंग मे 25000 हजार रुपया और एक दर्जन से ऊपर बंदूक की गोली एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित बंदूक का लाइसेंस एवं अन्य जरूरी कागजात थे। जिसे पुलिस लेकर जीयनपुर कोतवाली आई एवं तलाश शुरू की कि यह बैग किसका है। कुछ घंटे के बाद लगभग 1:00 बजे सुमन अपने पूरे परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर बताया कि यह बैग मेरा है। शिनाख्त होने के बाद बकायदा पुलिस ने सुपुर्दगी नामा लिखकर उक्त महिला को रुपये सहित बैग दे दिया। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में तो हो ही रही है। उक्त महिला ने जीयनपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की की इतनी ईमानदार पुलिस हमने अब तक नहीं देखी थी। वही इसके पूर्व में भी लगभग 2 माह पूर्व जीयनपुर बाजार के पास यूनियन बैंक के समीप एक रुपयों से भरा पर्स मिला था। जिसको जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने मुबारकपुर निवासी को वापस किया था। जीयनपुर पुलिस के कारनामे से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment