Monday, February 15, 2021

पुलिस मुठभेड में गरीब लोगो के साथ एटीएम फ्रॉड कर पैसा निकालने वाला शातिर नवीन गौतम घायल।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आज़मगढ़।
बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व दीदारगंज द्वारा 15/16की देर रात को  चेकिंग के दौरान थाना दीदारगंज क्षेत्र के बारीडीह गांव के पास थाना बिलरियागंज व थाना दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम से हुई पुलिस मुठभेड में गरीब व वृद्ध लोगो के साथ एटीएम फ्रॉड कर पैसा निकालने वाला शातिर नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम निवासी भादो थाना दीदारगंज जो कि जनपद से वांछित था। पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। इसके पास से चोरी की मोटर साइकिल,व एक तमंचा व कारतूस व फ्रॉड किये 05 एटीएम व रुपया  बरामद हुए। इसके ऊपर जनपद स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
इस पर कई जिलों के एटीएम फ्राड व क्लोन कर पैसा निकालने के आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत थे।

No comments:

Post a Comment