Saturday, February 27, 2021

लेखपाल के साथ अभद्रता पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार।

लेखपाल के साथ अभद्रता पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय निरीक्षण करने गई टीम के साथ अभद्रता पर दर्ज हुआ मुकदमा।

लेखपाल ने लगाया आरोप बाइक की चाबी लेने व खसरा,नक्शा फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधाएं उत्पन्न करने को लेकर मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में उप जिला अधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में लेखपाल की टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए गई हुई थी। जिसके साथ अभद्रता पर लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर तीन पर मुकदमा दर्ज कर एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत पनशब्दा गांव में उपजिलाधिकारी के आदेश पर शाम 3:30 बजे राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपाल इफ्तिखार अहमद, सुधीर कुमार व सुजीत कुमार स्थलीय निरीक्षण के लिए गए हुए थे किं लेखपाल इफ्तेखार अहमद ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि संदीप कुमार पुत्र शेषनाथ, अमरेश पुत्र शेषनाथ, शेषनाथ पुत्र राम सिंगार के द्वारा राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई और प्रदीप श्रीवास्तव के गाड़ी की चाबी लेकर रख ली वही खसरा व नक्शा फाड दिया और नक्शा भी लेकर रख लिए का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। वही तहरीर मिलने के बाद जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने इन तीनों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही संदीप कुमार के द्वारा सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर घुर गड्ढा से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था और वही ग्राम सभा के निवर्तमान प्रधान बाला यादव के द्वारा भी पोखरी पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके उपरांत ग्राम सभा में उपजिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय निरीक्षण के लिए राजस्व की टीम गई हुई थी।

No comments:

Post a Comment