राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत स्वच्छता का किया निरीक्षण।
स्वच्छता पर शासन को भेजेंगे रिपोर्ट।
मुबारकपुर जीयनपुर अजमतगढ़ नगर पंचायत का सफाई आयोग उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर, सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) लालबाबू बाल्मीकि ने औचक दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश भर में स्वच्छता का निरीक्षण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वच्छता में लगे हुए स्वच्छकार समाज का भी सामाजिक आर्थिक राजनैतिक सर्वेक्षण कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी जिससे योजना का निर्माण कर उनके अच्छे दिन लाए जाएंगे। लालबाबू बाल्मीकि ने मुबारकपुर नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया और कहा कि नगर पंचायत में स्वच्छता से संतुष्ट नहीं है इसके रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment