Wednesday, February 3, 2021

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोगा शाव भीखी शाव की मूर्ति पर नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान।

चौरी चौरा शहीद महोत्सव पर चला स्वच्छता अभियान।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोगा शाव भीखी शाव की मूर्ति पर नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोगा साव व भीखी साव की मूर्ति पर नगर पंचायत के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत साफ सफाई की गई। जो उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक चौरी चौरा शहीद महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत अजमतगढ़ नगर पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोगा साव व भीखी साव की मूर्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर व अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
वही भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम वर्ष 1857 क्रांति में उसके मुख्य नायक रहे कुंवर सिंह और उनकी सेना की मदद करने पर अजमतगढ़ के प्रसिद्ध व्यापारी गोगा साव व उनके छोटे भाई भीखी साव को अंग्रेजो के द्वारा 18 सितंबर 1858 को काला पानी की सजा दे दी गई। जिसके उपरांत दोनों भाइयों ने अपनी हीरे की अंगूठी चाट कर अपने जीवन लीला समाप्त कर दी। उनकी याद में अजमतगढ़ नगर पंचायत में गोगा साव व भीखी साव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है।जिसपर बुधवार को स्वछता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
वही अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि सरकार के मंशानुसार 04 फरवरी को चौरी चौरा शहीद महोत्सव के तहत  रैली निकालकर नगर वासियो को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment