वर्षों से टूटा पड़ा बिजली पोल नही लगने पर बाजार वासियो ने किया प्रदर्शन।
विभागीय कर्मचारियो ने पैसा लेने के बाद भी नही लगाया पोल।
कई बार अधिकारियों से कर चुके है शिकायत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में थाना कोतवाली रोड पर जर्जर पोल के द्वारा बाजार वासियों को सप्लाई दी जा रही जिसको लेकर ग्रामीणों ने बाजार वासियों ने कई बार उच्च अधिकारियों से मिलकर पोल लगाने की गुहार लगाई पर अब तक जर्जर पोल बदला तक नहीं गया। जबकि जर्जर पोल पूरी तरह से टूटा हुआ है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। जिसे लेकर बुधवार को बाजार वासियों ने पोल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया एव विद्युत उपखण्ड कार्यालय जीयनपुर को ज्ञापन सौप कर मांग की कि बिजली का पोल लगाया जाए जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।
वही इसके पूर्व में 1 वर्ष पूर्व बाजार वासियों ने चंदा एकत्र करके विभागीय कर्मचारियों को इस नियत से दिया कि बिजली का पोल नया लगा दिया जाए पर अब तक विद्युत पोल को बदलना तो दूर उसी से बिजली सप्लाई दी जा रही है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।यही नहीं बाजार वासियों का आरोप है कि अस्थानी बिजली विभाग के उपखंड के कर्मचारी पैसा तो वसूल लेते हैं पर पोल लगाने का नाम नहीं ले रहे हैं।जिसके लिए उपखंड से लगाए तहसील दिवस और उच्चाधिकारियों को कई बार इस संबंध में शिकायत की गई पर पोल नहीं बदला जा सका।अब यदि पोल नहीं बदला गया तो जल्द ही सड़क पर उतर कर इसके लिए सड़क जाम कर बिजली पोल लगाने के लिए बाध्य करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली कर्मचारियों की होगी।
इस दौरान रमाकांत मौर्य रामा,जयराम पटेल,आलोक चौरसिया,राजू प्रधान,सोनू जायसवाल,अमित,अंबिका , प्रदीप,गुड्डू,नागेंद्र,पवन,अश्वनी आदि लोग रहे। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी जीयनपुर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि एक शिकायती पत्र आया है। उस पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। जल्द ही उस पोल को बदल दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment