नहर में बहती मिली अज्ञात युवती की लाश
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज क्षेत्र के महुवारा कला गांव से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 32 नहर में सोमवार दिन में लगभग चार बजे बहती हुई अज्ञात युवती उम्र लगभग 25 वर्ष की शव को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। युवती भगवा रंग की सलवार सूट पहनी हुई थी और कान में पीली धातु का बाला, नाक में पीली धातु का नथुनी और गले में मंगलसूत्र था।
No comments:
Post a Comment