फर्जी फेसबुक आईडी से लड़की की उठाई फोटो, मांग में सिंदूर लगा कर फोटो किया वायरल पहुंचा जेल।
शादी के लिए बना रहा युवक दबाव युवती पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा रिश्तेदारी में आई युवती की फेसबुक से फोटो उठाकर उसमें सिदूर भरकर वायरल कर दिया गया। साथ ही शादी न करने पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की युवती इण्टर की परीक्षा पास कर फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही हैं। उसकी बड़ी बहन का विवाह वर्ष 2008 में क्षेत्र के समुद्रपुर में हुआ था। युवती का बहन के घर आना-जाना था। वही उसी गांव का युवक दो साल से उस लड़की पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था। उसका प्रस्ताव स्वीकार न करने पर उसने युवती की फोटो फेसबुक से लेकर उसमें सिदूर भरकर फर्जी फेसबुक आइडी से वायरल कर दिया। युवती की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment