Saturday, January 16, 2021

भारत रक्षा दल खिचड़ी भोज देकर एकता का दिया संदेश ।

भारत रक्षा दल खिचड़ी भोज देकर एकता का दिया संदेश । 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में भारत रक्षा दल ने खिचड़ी भोज देकर दिया एकता का संदेश। 
इस भोज में सभी दलों के राजनीतिज्ञों से लेकर हर छोटे-बड़े तबके के लोगों की सहभागिता रही। जातिवाद और ऊंच-नीच छुआछूत के भेदभाव से परे लोगों ने एक साथ बैठ कर खिचड़ी भोज का स्वाद चखा। भारत रक्षा दल कार्यालय जीयनपुर में शनिवार को देर तक सामूहिक खिचड़ी भोज का यह आयोजन चलता रहा।
प्रांतीय अध्यक्ष हरिकेश विक्रम संगठन के स्थापना काल से ही 18 वर्षों से यह कार्य प्रत्येक रूप से करते आ रहे है। इसका सुखद परिणाम यह देखने में आ रहा है कि कुछ और लोग ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने में लगें हुये हैं। वही मदन शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में वही पुरानी आपसी मिठास स्थापित होने लगेगी 
और जाति-धर्म के नाम पर मनुष्य-मनुष्य में बंटवारा करने वाली शक्तियों के गाल पर एक तमाचा है। इस कार्यक्रम के लिए हमारे संगठन में विशेष जोर दिया जाता है। संगठन ने संकल्प लिया है कि इस कार्यक्रम को गांव-गांव, गली नुक्कड़ तक पहुंचा कर ही दम लेंगे। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी खाया। इस दौरान मदन शर्मा नगर अध्यक्ष,हाजी अनवर महासचिव,मोहम्मद आसिफ नगर उपाध्यक्ष,विवेक प्रजापति सचिव,प्रमोद श्रीवास्तव,पुनवासी विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी ,बेचन विश्वकर्मा, राम नयन यादव,वीरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र पाल सिंह, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव,उपेन्द्र यादव  प्रदीप चौरसिया , संतोष विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment