श्री राममंदिर निर्माण अभियान को लेकर निकाली गई पद यात्रा।
जीयनपुर खण्ड कार्यालय का शुभारम्भ मंत्रोचार से किया गया।
श्री राम मंदिर की भभ्य झांकी के साथ निकाली पद यात्रा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में बुधवार को श्री राम मंदिर निर्माण अभियान निधि के तहत शोभा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जीयनपुर के रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इसके पूर्व जीयनपुर में खंड कार्यालय का शुभारंभ मंत्रोचार के द्वारा जिला प्रचारक अंबेश के द्वारा संपन्न हुई। उसके उपरांत श्री राम मंदिर शोभा यात्रा जीयनपुर रामलीला मैदान से होते हुए डाक बंगला दोहरीघाट मार्ग पर हाइडिल कॉलोनी से होते हुए अजमतगढ़ नगर पंचायत से गुजरते हुए पुनः लगभग 4:00 बजे जीयनपुर के रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।
सैकड़ों की संख्या में भक्त व कार्यकर्ता मौजूद थे।
शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एव धन लोगों द्वारा मंदिर को अधिक से अधिक सहयोग देने के उद्देश्य से किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। वही आगे-आगे जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी व पुलिस बल के नेतृत्व में चलते हुए पीछे प्रतीक भव्य राम मंदिर एवं उसके पीछे झांकी एक गाड़ी पर चल रही थी। उसके पीछे पीछे काफी लंबी कतार में लगे कार्यकर्ता और आर एस एस के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे एव डीजे की धुनों पर पूरे दिन थिरकते रहे। लोगो द्वारा जगह-जगह जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा एव लोग झांकी पर पुष्प वर्षा की जाती रही और जयकारे लगते रहे। इस दौरान अरुण पाल खंड पालक,मनोज श्रीवास्तव खंड कारवां,ताराचंद जायसवाल,दिवाकर सिंह,चंद्रशेखर सिह,विवेक सिंह सोनू , प्रभाकर राय,हिमांशु,जायसवाल राधेश्याम कनौजिया,मनोज चतुर्वेदी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह, निक्कू जायसवाल,शिवम राय,सूर्य प्रकाश,जयप्रकाश सिंह,कैलाश राय, बृजेश जायसवाल,मुन्ना बैध, आशीष जायसवाल, कन्हैया अग्रवाल,कौशल पान्डेय,शंकर जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment